Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Satna Crime: History-Sheeter Shoots Farmer Dead

सतना में हिस्ट्रीशीटर का खूनी खेल, किसान को मारीं 5 गोलियां

सतना के बारापत्थर गांव में हिस्ट्रीशीटर ने किसान को 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी। बेटे पर भी फायरिंग हुई। छोटे भाई को थप्पड़ मारने के विवाद से जुड़ा मामला।


सतना में हिस्ट्रीशीटर का खूनी खेल किसान को मारीं 5 गोलियां

भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना जिले से होली के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में किसान के बेटे को भी निशाना बनाया गया, जो गंभीर रूप से घायल है.घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मुख्य आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

छोटे भाई को थप्पड़ मारने का बदला

यह घटना नागौद थाना क्षेत्र के बारापत्थर गांव की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक किसान अभय उर्फ बब्लू यादव (50) को हिस्ट्रीशीटर बदमाश चंदन यादव ने पांच गोलियां मारीं.दो गोलियां पीठ में, जबकि एक-एक गोली पेट, गर्दन और पसली में लगी। ज्यादा खून बह जाने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई.बताया जा रहा है कि पूरा विवाद एक छोटे से झगड़े से शुरू हुआ था।

भाई को थप्पड़ पड़ा तो बुला लिया हिस्ट्रीशीटर

पुलिस जांच में सामने आया है कि बुधवार शाम को आरोपी चंदन यादव का छोटा भाई शरद यादव गांव में कुछ लोगों से गाली-गलौज कर रहा था.इसी दौरान अभय यादव ने उसे डांटते हुए दो थप्पड़ मार दिए। इस बात से नाराज शरद ने तुरंत अपने भाई चंदन यादव को फोन कर दिया और अपमान का बदला लेने की बात कही।

बेटे को भी नहीं छोड़ा

किसान की हत्या के बाद आरोपी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अभय यादव के बेटे राणा यादव (25) की किराना दुकान पर पहुंचे.आरोपियों ने वहां भी कई राउंड फायरिंग की। जान बचाने के लिए राणा दुकान से भागा, लेकिन उसके दाहिने पैर में दो गोलियां लग गईं.गंभीर हालत में उसे पहले नागौद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

पूरे परिवार को दी जान से मारने की धमकी

घटना के बाद आरोपी चंदन यादव ने अभय यादव के छोटे बेटे राजा यादव को फोन कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी.सूचना मिलते ही नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी चंदन यादव पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.वह दिसंबर 2025 में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन तय समय पूरा होने के बाद भी वापस नहीं लौटा। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गांव में पुलिस तैनात, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.फिलहाल नागौद समेत आसपास के थानों की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related to this topic: