दरगाह में हनुमान चालीसा का पाठ, मुस्लिम लोगों ने दिया साथ, शिष्यों के साथ पहुंचे थे संत

दरगाह में हनुमान चालीसा का पाठ, मुस्लिम लोगों ने दिया साथ, शिष्यों के साथ पहुंचे थे संत

उज्जैन जिले से सांप्रदायिक सौहार्द्र का गजब मामला सामने आया। शहर की मौलाना मौज दरगाह में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है। जिस दौरान यह पाठ हो रहा था उस दौरान मुस्लिम समाज के लोग भी मौजूद थे।

By : स्वदेश डेस्क
दरगाह में हनुमान चालीसा का पाठ, मुस्लिम लोगों ने दिया साथ, शिष्यों के साथ पहुंचे थे संत

उज्जैनः मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में धार्मिक और सांप्रदायिक सौहार्द्र की अनूठी मिसाल दिखाई दी। शिप्रा नदी के किनारे पर स्थित मौलाना मौज दरगाह परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस कार्यक्रम की अनोखी बात यह रही की इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद थे। आयोजन शुक्रवार को हुआ था लेकिन अब इसके क्लिप सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, एक संत ने अपने शिष्यों के साथ दरगाह परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मामले में दावा किया जा रहा है कि संत समाज के लोगों ने कव्वाली और चादर चढ़ाने की अनुमति ली थी। इसकी अनुमति दी गई लेकिन हनुमान चालीसा का पाठ होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।

जानें पूरा मामला

बता दें कि शुक्रवार के दिन हनुमान अष्टमी के अवसर पर शिप्रा नदी के रामघाट तट के नजदीक मौलान मौज दरगाह में हिंदू संत बम बम भोले बाबा ने शिष्यों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के दौरान पूरे परिसर में माहौल शांति पूर्ण और भाईचारे वाला नजर आया। यह भी बताया जा रहा है कि पाठ के समय मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद थे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह का साप्रदायिक तनाव दिखाई नहीं दिया।बड़ी बात ये है कि बिना पुलिस सुरक्षा के दरगाह के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आयोजन से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग क्यों मान रहे चमत्कार

इस घटना को लोग चमत्कार भी मान रहे हैं क्योंकि हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान बम बम भोला बाबा खुद मौजूद थे। इन बाबा के बारे में कहा जाता है कि ये चमत्कारिक है। वहीं, दरगाह में हुए कार्यक्रम को लेकर लोग उज्जैन की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सद्भावना की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

संबंधित सामग्री

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

उज्जैन में एक निजी होटल का चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई। बचाने उतरे दो लोग अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पुलिस ने कटर से गेट कटवाकर डेढ़ घटें में सभी को बाहर निकाला।

Nov 01, 2026
Ujjain Khade Hanuman Mandir: उज्जैन में 55 दिन से टेंट में खड़े हनुमान; रात में स्कैनिंग से भक्तों में नाराजगी

Ujjain Khade Hanuman Mandir: उज्जैन में 55 दिन से टेंट में खड़े हनुमान; रात में स्कैनिंग से भक्तों में नाराजगी

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा 55 दिन से टेंट में है। रात में प्रशासन की स्कैनिंग से भक्त भड़के हैं। मूर्ति को मूल स्थान पर ही रखने की मांग कर रहे हैं।

Oct 29, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026