Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: आरएसएस कार्यकर्ता ने घर-घर किया 100 वर्षों का गौरव गान

राजनांदगांव: आरएसएस कार्यकर्ता ने घर-घर किया 100 वर्षों का गौरव गान


राजनांदगांव आरएसएस कार्यकर्ता ने घर-घर किया 100 वर्षों का गौरव गान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गृह संपर्क अभियान शहर के किल्लापारा बस्ती क्षेत्र में लगातार दसवें दिन भी सक्रिय रूप से जारी रहा। अभियान के तहत संघ के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर नागरिकों से संवाद कर रहे हैं और संघ की ऐतिहासिक गाथा तथा उद्देश्यों की जानकारी दे रहे हैं। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने संघ के सौ वर्षों की यात्रा, समाज जीवन में इसके योगदान तथा इसके विभिन्न संबंधित संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

घर-घर संपर्क के साथ भारत माता का चित्र, संघ गाथा की पुस्तिका और पंच परिवर्तन से संबंधित सामग्री जैसे परिवर्तन-कुटुंबोधन-स्वदेशी आदि का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख अनिल नागवंशी, अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी, सतीश तिवारी, ज्ञानेश गुप्ता, मनोज निर्वाणी, अरुण भास्कर गुप्ता और गणवंत सिंह ठाकुर ने अभियान की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और संघ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग लगातार मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसे और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Related to this topic: