Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

Rahul Gandhi Raebareli

Rahul Gandhi Raebareli: रायबरेली में राहुल गांधी ने किया विकास योजनाओं का लोकार्पण

जिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। दौरे के दौरान सांसद आवास भुएमऊ में उन्होंने करोड़ों रुपये की विभिन्न...


rahul gandhi raebareli रायबरेली में राहुल गांधी ने किया विकास योजनाओं का लोकार्पण 

Rahul Gandhi Raebareli: रायबरेली में राहुल गांधी ने किया विकास योजनाओं का लोकार्पण  |

Rahul Gandhi Raebareli: जिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। दौरे के दौरान सांसद आवास भुएमऊ में उन्होंने करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इन विकास कार्यों में कई बारात घर, विद्युत ट्रांसफार्मर ट्रॉली, एंबुलेंस सेवा और क्षेत्र में छोटी-बड़ी इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की जनता को सीधे तौर पर बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर सड़क, स्वास्थ्य और बिजली से जुड़ी सुविधाओं में इन विकास कार्यों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस मौके पर अमेठी सांसद के.एल. शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल गांधी के इस दौरे को रायबरेली में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।