Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में भी OTP से मिलेगा तत्काल टिकट, इस दिन से शुरू होगी व्यवस्था

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में भी OTP से मिलेगा तत्काल टिकट, इस दिन से शुरू होगी व्यवस्था

रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस में ओटीपी व्यवस्था लागू की। अब काउंटर और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से टिकट केवल मोबाइल ओटीपी सत्यापन के बाद ही जारी होंगे।

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में भी otp से मिलेगा तत्काल टिकट इस दिन से शुरू होगी व्यवस्था

भोपालः रेल प्रशासन ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने हाल ही में चयनित ट्रेनों में ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण लागू करने का निर्णय लिया गया है। पहले ये व्यवस्था शताब्दी एवं वंदे भारत एक्सप्रेस में लागू करने पर सफल पाई गई। इसके बाद गुरुवार से 14814 भोपाल-जोधपुर में भी ये व्यवस्था लागू की जा रही है।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इस नई संशोधित व्यवस्था के तहत तत्काल टिकट आईआरसीटीसी वेबसाइट/ऐप/ आनलाइन के अतिरिक्त कंप्यूटरीकृत आरक्षण काउंटर के माध्यम केवल ओटीपी सत्यापन के बाद ही जारी हो सकेंगे। बुकिंग के दौरान सिस्टम वनटाइम पासवर्ड जनरेट कर यात्री के मोबाइल पर भेजा जाएगा।

तत्काल टिकट सफल वैधता के पश्चात ही जारी किए जाएंगे। यह व्यवस्था फर्जी बुकिंग को रोकने, पारदर्शिता बढ़ाने एवं यात्रियों को सुरक्षित सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

कटारिया ने यात्रियों से अपील की है कि जोधपुर एक्सप्रेस में भी तत्काल टिकट बुकिंग करते समय अपना वैध एवं सक्रिय मोबाइल नंबर प्रदान करें, ताकि ओटीपी सत्यापन के बाद टिकट निर्गमन में कोई बाधा न आए।