Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

नितिन नबीन BJP के नए अध्यक्ष तय, आज भरेंगे नामांकन

नितिन नबीन BJP के नए अध्यक्ष तय, आज भरेंगे नामांकन

नितिन नबीन आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म भरेंगे। संभावना की जा रही है कि उन्हें निर्विरोध चुना जायेगा।


नितिन नबीन bjp के नए अध्यक्ष तय आज भरेंगे नामांकन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया है। आज दोपहर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

आज से भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, आज 19 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन नामांकन दाखिल करने वाले है। नितिन नबीन के नामांकन में सभी राज्यों से एक-एक प्रस्ताव मंगाया गया है। जिससे ये संदेश जाए कि सभी राज्यों से नए अध्यक्ष को समर्थन है।

जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच में दिल्ली में स्थित भाजपा मुख्यालय में वह नामांकन भरने वाले है। जिसके बाद शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच नाम वापस ले सकते है।

आपको बता दे कि अगर एक नामांकन सही पाया गया तो चुनाव अधिकारी निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर देंगे और अगर नामांकन फॉर्म दो आए तो 20 जनवरी को, यानी कल वोटिंग की जायेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम कम से पांच राज्यों से प्रस्ताव आना जरूरी होता है। जिसमें हर एक सेट में 20 प्रस्तावक होते हैं। प्रस्तावकों के लिए सभी राज्यों को एक एक फॉर्म भेजा गया है। जिसमें सभी राज्यों द्वारा हर फॉर्म में 20 प्रस्तावकों के नाम भरने हैं। 19 तारीख को नामांकन से पहले 18 जनवरी को प्रस्तावकों के हस्ताक्षर के साथ फॉर्म दिल्ली भेजे गए है। ताकि नामांकन से पहले 19 तारीख तक सभी फॉर्मेलिटी पूरी की जा सकें।

16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था और 14 दिसंबर 2025 नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। जानकारी के लिए बता दे, इस चुनाव में कुल 5708 मतदाताओं के नाम है। यह मतदाता सूची 30 राज्यों के संगठन चुनाव के आधार पर तैयार की गई है। जहां पर केंद्रीय परिषद और राज्य परिषद की चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।