Breaking News
  • उत्तर प्रदेश के 29 PCS अफसर IAS बने, जल्द नई तैनाती मिलेगी
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अर्टिगा को बस ने मारी टक्कर, परिवार के 5 लोगों की मौत
  • एमपी के 7 जिलों में हैवी रेन अलर्ट: बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी बारिश की चेतावनी
  • जम्मू-कश्मीर को डोडा में बुधवार सुबह 2 बार बादल फटा,भलेसा के कलालगीसर इलाके में बाढ़, रास्ते ब्लॉक हो गए
  • राजस्थान के दौसा जिले में बस-ट्रेलर की भिड़ंत हो गई,एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
  • नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता , भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > जबलपुर

नकली नोटों का खुलासा

जबलपुर में 15 लाख रुपए की उधारी नकली नोटों से चुकाई गई

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला को 15 लाख रुपए की उधारी नकली नोटों में चुकाई गई। पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई करने में असमर्थ।


जबलपुर में 15 लाख रुपए की उधारी नकली नोटों से चुकाई गई

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नकली नोटों से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उससे उधार लिए गए 15 लाख रुपए लौटाने के नाम पर आरोपियों ने 500-500 रुपए के कथित नकली नोटों की गड्डियां थमा दीं। मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।

15 लाख रुपए उधार लिए, लौटाने के लिए भेजे दो युवक

पीड़ित गायत्री लोधी ने शिकायत में बताया कि गांव के परिचित आनंद सिंह लोधी का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों का लेनदेन हुआ और आनंद सिंह लोधी ने अलग-अलग समय पर उनसे करीब 15 लाख रुपए उधार लिए।जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह पूरी राशि लौटा देगा। इसके बाद उसने दो युवकों को महिला के घर भेजा, जिन्होंने 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां देते हुए कहा कि यह 15 लाख रुपए आनंद सिंह लोधी ने भेजे हैं।

पोस्ट ऑफिस में जमा कराने पहुंचीं तो निकले कथित नकली नोट

महिला अगले दिन राशि जमा कराने के लिए पास के डाकघर पहुंचीं। आरोप है कि वहां जांच के दौरान प्रबंधक ने उन्हें बताया कि नोट कथित तौर पर नकली हैं। इसके बाद महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

नोट जब्त, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने नोटों को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई। इसी कारण उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल मामले की जांच जारी है। यह स्पष्ट होना बाकी है कि बरामद नोट वास्तव में नकली हैं या नहीं। पुलिस की जांच और फोरेंसिक परीक्षण के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी।

 

Related to this topic: