Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

एमपी को बजट से 15,188 करोड़ का रेल बजट आवंटन, MP से गुजरेगा डंकुनी- सूरल मालवाहक कॉरिडोर

एमपी को बजट से 15,188 करोड़ का रेल बजट आवंटन, MP से गुजरेगा डंकुनी- सूरल मालवाहक कॉरिडोर

केंद्रीय बजट 2026 में मध्य प्रदेश के 15,188 करोड़ का रेल आवंटन हु्आ है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि डंकुनी-सूरत मालवाहक कॉरिडोर एमपी से गुजरेगा।


एमपी को बजट से 15188 करोड़ का रेल बजट आवंटन mp से गुजरेगा डंकुनी- सूरल मालवाहक कॉरिडोर

भोपाल। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केन्द्रीय बजट में माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स दक्षता की क्षमता को बढ़ावा देने पश्चिम बंगाल के डंकुनी से गुजरात के सूरत तक नए मालवाहक कॉरिडोर का प्रस्ताव किया है, जो ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। 2,052 किमी लंबा यह कॉरिडोर मौजूदा पश्चिमी समर्पित मालवाहक कॉरिडोर से जुड़ेगा, जिससे बंदरगाहों तक माल की बिना किसी रुकावट के आवाजाही हो सकेगी।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए डीआरएम मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में रेलवे के विस्तार, सेफ्टी, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026-27 के बजट में 15,188 करोड़ रूपए का आवंटन किया गया है।

एमपी को विशेष प्राथमिकता

रेल मंत्री ने कहा कि प्रस्तुत बजट में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में रेलवे के विकास को विशेष प्राथमिकता दिया गया है, जिसमें उच्च-गति कनेक्टिविटी, माल ढुलाई और सुरक्षा शामिल है। केन्द्रीय बजट 2026-27 में भारतीय रेल ने राज्यों के लिए 2,93,030 करोड़ रूपए के रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है। इनमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। रेलवे बजट प्रेस कॉन्फ्रेस में भोपाल मंडल के डीआरएम पंकज त्यागी उपस्थित रहे।

1.18 करोड़ रुपए से एमपी में रेलवे का विकास

रेल मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में रेलवे का विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। राज्य में 1.18 करोड़ रूपए की लागत से विकास परियोजनाओं के अंतर्गत 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, अमृत भारत योजना में 80 रेलवे स्टेशनों का 3,163 करोड़ से पुनर्विकास, 1283 फ्लाइओवर और रोड अंडर ब्रिज, 4591 रूट किलोमीटर रेलमार्ग पर कवच प्रणाली कार्य योजना विकसित किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में 5 जोड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें एवं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। भविष्य में एमपी को और नई वंदेभारत और अमृत भारत ट्रेनों की सौगात मिलेगी। इसमें भोपाल मंडल भी शामिल है। 

Related to this topic: