Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Launches Faceless Registry, Cyber Registration

बाबाओं के चक्कर में नहीं, भगवान की शरण में रहें : पं. प्रदीप मिश्रा

मध्यप्रदेश में फेसलेस रजिस्ट्री की शुरुआत, अब घर बैठे दस्तावेज पंजीयन संभव। सायबर पंजीयन से समय, धन और कागज की बचत


बाबाओं के चक्कर में नहीं भगवान की शरण में रहें  पं प्रदीप मिश्रा

रुद्राक्ष महोत्सव: कुबेरेश्वर धाम में संगीतमय शिव महापुराण श्रवण को उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

हम दुनिया के भरोसे पर जीते हैं, लेकिन परमात्मा के भरोसे नहीं जी पाते। हम उसके आश्रित नहीं हो पाते। कई बार ऐसा भी होता है कि हमारा पुण्य भी पाप में बदल जाता है। बाबाओं के चक्कर में पड़ने के बजाय भगवान शिव की शरण में रहें। भगवान पर किया गया भरोसा ही वास्तव में सार्थक होता है।

यह विचार पंडित प्रदीप मिश्रा ने कुबेरेश्वर धाम की पावन धरा पर आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के दौरान व्यक्त किए। सोमवार को कथा के तीसरे दिन श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

सुमधुर भजन से हुई कथा की शुरुआत

कथा की शुरुआत सुमधुर भजन “कर्म तुम्हारा जरूर होगा” और गुरु वंदना के साथ हुई। व्यासपीठ से अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भक्तों को संबोधित करते हुए शिव तत्व की गहन व्याख्या की और जीवन जीने की कला समझाई.उन्होंने “नमः शिवाय” जाप के साथ शिव महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शिव कहीं बाहर नहीं, बल्कि हर कंकड़ और मनुष्य की हर रोमावली में निवास करते हैं।

भाग्य बदलने की शक्ति केवल महाकाल में

पंडित मिश्रा ने कहा कि दूसरे बाबाओं के पैर छूने से पहले एक बार स्वयं के पैर छूकर देखिए, क्योंकि आपके भीतर भी शिव का अंश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाग्य लिखना विधाता का काम है, लेकिन भाग्य बदलने की शक्ति केवल महाकाल बाबा में है। ईश्वर से नाता मन का होना चाहिए, दिखावे का नहीं।

प्रमुख अतिथियों का स्वागत

कथा के तीसरे दिन कुबेरेश्वर धाम में प्रमुख अतिथि के रूप में कैलाश विजयवर्गीय, सीहोर जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर का स्वागत किया गया। मंत्री विजयवर्गीय ने आयोजन स्थल पर की गई व्यवस्थाओं और सेवा कार्यों (अस्पताल, भोजनालय आदि) की सराहना की।उन्होंने कहा कि पहले सीहोर अपनी कचौरी के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन आज पंडित मिश्रा की भक्ति और शिव कथा के कारण यह स्थान वैश्विक मानचित्र पर पहचान बना रहा है।

आज कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे शास्त्री

समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को रुद्राक्ष महोत्सव के अंतर्गत बागेश्वरधाम के कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे।

 

Related to this topic: