संग्रामपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है।
Sangrampur Crime: संग्रामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय किशोर गिरफ्तार |
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया गया है।
पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने बेटी को साइकिल से बड़गांव बाजार सब्जी लेने भेजा था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। इस दौरान जिरहा पावर हाउस के पास उसकी साइकिल पड़ी मिली। आसपास खोजबीन करने पर मुर्गी फार्म के पास झाड़ियों में किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पिण्डोरिया निवासी अनुराग पाल (17) पुत्र दशरथ पाल के रूप में हुई है। वह बड़गांव में अपने ननिहाल में राम आसरे पाल के घर रहता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।