Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

IPS अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर मंत्रालय में बैठक, अंतिम सप्ताह में जारी होंगे आदेश

IPS अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर मंत्रालय में बैठक, अंतिम सप्ताह में जारी होंगे आदेश

ips अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर मंत्रालय में बैठक अंतिम सप्ताह में जारी होंगे आदेश

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर शुक्रवार को मंत्रालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीआईजी, आईजी, एडीजी और विशेष पुलिस महानिदेशक के पदों पर पदोन्नति के लिए अधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई। बैठक का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद साल के अंत में पदोन्नति आदेश जारी होंगे, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे।

नए साल में 16 अधिकारी होंगे DIG

नए साल में पदोन्नति के बाद 2010, 2011 और 2012 बैच के कुल 16 अधिकारी उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नत होंगे।

पदोन्नति बैठक में एडीजी से विशेष डीजी पद के लिए एके सिंह और आशुतोष राय के नाम पर चर्चा हुई। आईजी से एडीजी के लिए 2001 बैच के जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा के नाम पर चर्चा की गई। 2008 बैच के तीन अधिकारी डीआईजी से आईजी पद पर पदोन्नत होंगे।

वर्ष 2010 बैच के शेष चार अधिकारी 1 जनवरी से डीआईजी बनाए जाएंगे। पिछले साल पद न मिलने की वजह से ये अधिकारी 2025 में डीआईजी नहीं बन पाए थे। 2011 बैच के सभी और 2012 बैच के चार अधिकारी भी डीआईजी पद पर पदोन्नत होंगे। इस प्रकार कुल 16 अधिकारी 1 जनवरी से डीआईजी रैंक पर पहुंचेंगे।

इन्हें मिलेगा प्रमोशन

एडीजी से डीजी के लिए: एके सिंह और आशुतोष राय

आईजी से एडीजी के लिए: प्रमोद वर्मा

डीआईजी से आईजी पद के लिए: सियाज ए. जयदेवन ए और ललित शाक्यवार

डीआईजी पद पर पदोन्नत अधिकारी 2010 बैच के: राकेश कुमार सगर, आरएस बेलवंशी, किरणलता केरकेट्टा और मनोज कुमार राय होंगे। वर्ष 2013 बैच को प्रवर श्रेणी वेतनमान मिलेगा।

आईपीएस विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, 2011 बैच के रियाज इकबाल, आदित्य प्रताप सिंह, राहुल कुमार लोढा, सिमाला प्रसाद और असित यादव, 2012 बैच के विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, डॉ. शिवदयाल, मयंक अवस्थी और शैलेंद्र सिंह चौहान शामिल रहे। इसके अलावा आलोक कुमार सिंह, रघुवंश सिंह और विकास पाठक छह माह बाद डीआईजी पद प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव जल संसाधन राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला भी उपस्थित रहे।

Related to this topic: