छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ के संघर्ष की कहानी ने जीता सबका दिल

छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ के संघर्ष की कहानी ने जीता सबका दिल

क्रांति गौड़ की संघर्ष से भरी कहानी और विश्व कप जीत ने देश को गर्वित किया। सीएम ने भोपाल में किया सम्मान, छतरपुर में बनेगा स्टेडियम।

By : Swadesh Digital
छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ के संघर्ष की कहानी ने जीता सबका दिल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने विश्व कप जीतकर न सिर्फ देश का नाम रोशन किया, बल्कि अपने संघर्ष की कहानी से लाखों लोगों को प्रेरित भी किया। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली क्रांति ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और आज वह टीम इंडिया की जर्सी पहनकर विश्व विजेता बन चुकी हैं।

शुक्रवार को जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की क्रांति गौड़ भोपाल पहुंची, तो एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के बीच खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर खेल विभाग के अधिकारी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

कांस्टेबल पिता सस्पेंड, घर में पड़े खाने के लाले 

क्रांति गौड़ ने अपने संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता मुन्ना सिंह, जो पुलिस विभाग में कांस्टेबल थे, वर्षों पहले सस्पेंड कर दिए गए थे। इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई। भाई ने मजदूरी और बस कंडक्टर का काम करके घर चलाया। ऐसे हालात में भी क्रांति ने क्रिकेट को नहीं छोड़ा।

छतरपुर के छोटे से गांव घुवारा की रहने वाली क्रांति बचपन से ही लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं। तब लोग उनका मजाक उड़ाते थे। लेकिन आज वही लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा भरोसा था कि एक दिन मैं टीम इंडिया की जर्सी पहनूंगी।”

सीएम डॉ. यादव ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने निवास पर क्रांति गौड़ और पूरी टीम का सम्मान किया। उन्होंने छतरपुर में स्टेडियम बनाने की घोषणा की और क्रांति को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। साथ ही उनके पिता की नौकरी बहाल करने का आश्वासन भी दिया। सीएम ने कहा, “क्रांति जैसी बेटियां प्रदेश और देश का गौरव हैं। सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है।”


राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की कि 15 नवंबर को जबलपुर में क्रांति गौड़ का विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस पहल को लेकर खेल प्रेमियों और आम जनता में उत्साह है।

संबंधित सामग्री

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

Nov 04, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर BJP कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल..

Oct 26, 2026
Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

ग्वालियर के दारुल कुरान मदरसे में जमीन, निर्माण और फंड को लेकर जांच शुरू हो गई है। प्रशासन राजस्व रिकॉर्ड खंगाल रहा है और नगर निगम निर्माण की अनुमति भी परखेगा।

Oct 26, 2026