उत्तरप्रदेश में हापुड़ के पुराना बाजार स्थित ऐतिहासिक मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए
Hapur Jagannath Yatra: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा हापुड़, रथ खींचने को उमड़ा जनसैलाब |
प्रमोद शर्मा, हापुड़: उत्तरप्रदेश में हापुड़ के पुराना बाजार स्थित ऐतिहासिक मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा शहर जय जगन्नाथ और हरि बोल के जयकारों से गूंज उठा।
फूलों की बारिश से सराबोर मार्ग
रथ यात्रा के दौरान आध्यात्मिक नजारा देखने को मिला। बैंड-बाजों की धुन, ढोल-नगाड़ों की थाप और भजनों पर झूमते श्रद्धालु यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। जगह-जगह कई संगठनों ने रथ यात्रा पर पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया। गर्मी को देखते हुए कई स्थानों पर पानी की बौछारें भी की गई, तो वही कई जगह जल, शरबत और महाप्रसादी का वितरण भी किया गया।
रथ की रस्सी छूने के लिए मची होड़
सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचना या उसकी रस्सी को छूना सौभाग्यशाली माना जाता है। इसी आस्था के चलते रथ की डोर थामने के लिए लोगों में होड़ दिखाई दी। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग रथ की रस्सी को छूने के लिए आतुर होते दिखाई दिए।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रथ यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। रथ यात्रा मार्ग पर पुलिस अधिकारी पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। वही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात की गई व्यवस्था को भी सुचारू रूप से व्यवस्थित किया गया।