Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Holi Special Train Relief on Kamlapati-Rewa route

होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा: कमलापति-रीवा के बीच 3 और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

होली पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए कमलापति-रीवा और दानापुर के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। जानिए पूरा शेड्यूल और ठहराव।


होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा कमलापति-रीवा के बीच 3 और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन यात्रियों को मिलेगी राहत

भोपाल। होली आते ही ट्रेनों में बढ़ती भीड़ हर साल की कहानी है। टिकट के लिए जद्दोजहद, वेटिंग लिस्ट लंबी और यात्रियों की चिंता अलग। ऐसे में इस बार रेलवे ने थोड़ा पहले ही तैयारी कर ली है। मंडल से चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे खासकर रीवा और दानापुर रूट के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।रेल प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त यात्री यातायात को संभालने के लिए ये फैसला लिया गया है। टिकट की बुकिंग कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए की जा सकेगी।

कमलापति-रीवा के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली स्पेशल ट्रेन 02192 रीवा से 28 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 21.15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 02191 रानी कमलापति से रात 22.15 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 07.30 बजे रीवा पहुंचेगी।

2 और 3 मार्च को भी चलेगी ट्रेन

इसी क्रम में 02186 रीवा से 02 और 03 मार्च को दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर रात 21.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में 02185 रानी कमलापति से 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.30 बजे रीवा पहुंचेगी।इसके अलावा 01704 भोपाल से 05 मार्च को सुबह 10.30 बजे रवाना होकर रात 20.45 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में 01703 रीवा से रात 22.20 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 09.05 बजे भोपाल पहुंचेगी।यात्रियों का कहना है कि अगर समय पर संचालन हुआ तो त्योहार पर घर पहुंचना इस बार थोड़ा आसान रहेगा, वरना हर साल की तरह प्लेटफॉर्म पर ही रात गुजारनी पड़ती है।

दानापुर के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

रीवा के साथ-साथ दानापुर रूट के यात्रियों को भी राहत दी गई है। ट्रेन नंबर 01667 रानी कमलापति से 27 फरवरी और 02 मार्च 2026 को दोपहर 14.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन इटारसी, जबलपुर और सतना होते हुए अगले दिन सुबह 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।वापसी में 01668 दानापुर से 28 फरवरी और 03 मार्च को सुबह 11.15 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 08.55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। त्योहार पर बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

पथरिया और करहिया भाडेली में अतिरिक्त ठहराव

रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव भी दिया है। 11271 इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस अब पथरिया स्टेशन पर 01.03 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी में 00.03 बजे ठहराव रहेगा। 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का करहिया भाडेली स्टेशन पर आगमन समय 16.38 बजे रहेगा। वहीं 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस सुबह 08.03 बजे यहां पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का दो-दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव रहेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो होली से पहले रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब देखना यह होगा कि टिकट की उपलब्धता कितनी सहज रहती है और ट्रेनों का संचालन समय पर होता है या नहीं , क्योंकि त्योहार पर हर मिनट की कीमत होती है।

Related to this topic: