बर्थडे शूटआउट की आरोपी अंशिका निकली शातिर ब्लैकमेलर, 150 शिकार

बर्थडे शूटआउट की आरोपी अंशिका निकली शातिर ब्लैकमेलर, 150 शिकार

गोरखपुर बर्थडे फायरिंग केस में आरोपी अंशिका ब्लैकमेलर निकली। वीडियो कॉल से 150 लोगों से वसूली का खुलासा।

By : स्वदेश डेस्क
बर्थडे शूटआउट की आरोपी अंशिका निकली शातिर ब्लैकमेलर, 150 शिकार

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बर्थडे पार्टी के दौरान चली गोली के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाली परतें खुलती जा रही हैं। युवक को गोली मारने वाली अंशिका को लेकर जांच में जो बात सामने आई है उसने पुलिस तक को हैरान कर दिया। युवती अब सिर्फ एक आरोपी नहीं, बल्कि शातिर ब्लैकमेलर निकली है। पुलिस को उसके मोबाइल फोन से कई अश्लील वीडियो और तस्वीरें मिली हैं, जिनके आधार पर बड़े पैमाने पर उगाही की बात सामने आई है।

पूछताछ में अंशिका ने कबूल किया कि वह लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। पहले बातचीत करती फिर न्यूड वीडियो कॉल करना और उसके बाद रिकॉर्डिंग कर लेती थी। इसी रिकॉर्डिंग के सहारे वह पैसे वसूलती थी। पुलिस के मुताबिक, पिछले 5 सालों में उसने करीब 150 लोगों को इस तरीके से ब्लैकमेल किया। इनमें अयोध्या के एक DSP और एक थाना के थाना प्रभारी समेत गोरखपुर के 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

इस केस के बाद सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

दरअसल, पूरा मामला 20 जनवरी का है। अंशिका अपने दोस्तों के साथ मॉडल शॉप के पास बर्थडे मना रही थी। इसी दौरान एक निजी अस्पताल के मैनेजर विशाल मिश्रा से उसका आमना-सामना हुआ। आरोप है कि अंशिका पहले भी उससे पैसे वसूल चुकी थी और इस बार 50 हजार रुपये की मांग कर रही थी। जब मैनेजर ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। छीना-झपटी में गोली चल गई, जो मैनेजर के दोस्त अमिताभ निषाद के पेट में जा लगी।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद अंशिका ने घटनास्थल से निकलने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने अंशिका और उसके साथियों को पकड़ लिया। घायल अमिताभ को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने अंशिका को जेल भेज दिया है, जबकि उसके साथी बंटी वर्मा समेत पांच आरोपी फरार हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि अंशिका सोशल मीडिया और मैसेंजर ऐप्स के जरिए पुलिसकर्मियों तक से संपर्क करती थी। वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और पैसों के लेन-देन से जुड़े सबूतों के आधार पर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

Sultanpur Double Murder: सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक दंपती की हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव

Sultanpur Double Murder: सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक दंपती की हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव

सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता के शव स्कूल परिसर में खून से लथपथ मिले। पुलिस कारणों की जांच में जुटी है, अभी किसी की पहचान साफ नहीं।

Sep 29, 2026
Garima Singh Gorakhpur: 100 करोड़ का टारगेट और करोड़ों का फ्रॉड!, गोरखपुर स्टेशन अधीक्षक और उनकी बेटी गिरफ्तार

Garima Singh Gorakhpur: 100 करोड़ का टारगेट और करोड़ों का फ्रॉड!, गोरखपुर स्टेशन अधीक्षक और उनकी बेटी गिरफ्तार

मैं अप्रैल तक अरबपति बनूंगी, मेरे सभी लोन माफ हो जाएंगे, धन्यवाद भगवान... डायरी के पन्नों पर लिखे यह शब्द किसी अच्छे कार्य का हिस्सा नहीं है, बल्कि करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली एक शातिर मंशा का सच..

Aug 05, 2026
Gorakhpur Police Action: मासूम से दरिंदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, 45 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Gorakhpur Police Action: मासूम से दरिंदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, 45 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद गोरखपुर पुलिस में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने देर रात बड़ा कदम उठाते हुए 45 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर...

Aug 04, 2026
डेढ़ साल के मासूम को 40 दिन में न्याय, पटक पटककर जान लेने वाले को फांसी की सजा

डेढ़ साल के मासूम को 40 दिन में न्याय, पटक पटककर जान लेने वाले को फांसी की सजा

फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। महज 40 दिन में आए फैसले ने इस जघन्य अपराध में त्वरित न्याय की मिसाल पेश की।

Jul 10, 2026
खीर में नींद की गोलियां, नमक से शव गलाया और 500 में बनाया फर्श, आगरा में सनसनीखेज कत्ल की कहानी

खीर में नींद की गोलियां, नमक से शव गलाया और 500 में बनाया फर्श, आगरा में सनसनीखेज कत्ल की कहानी

आगरा में पत्नी द्वारा पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने और फर्श बनवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खीर में नींद की गोलियां मिलाकर हत्या की गई थी।

Jul 05, 2026