Breaking News
  • मथुरा में गौ रक्षक की मौत पर बवाल, लाठीचार्ज: पुलिस पर पथराव, कई घायल
  • झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से बारुद फैक्ट्री में विस्फोट: एक की मौत, 10Km दूर तक सुनाई दिया धमाका
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जयपुर में नामी उद्योगपतियों के साथ एमपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे
  • बंगाल-ओडिशा में आज आंधी-बारिश, MP-राजस्थान में ओले गिरे; यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 7 मौतें

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Ghaziabad Spy Case

गाजियाबाद में विदेशी हैंडलर का नेटवर्क में ने 9 नाबालिग, संवेदनशील ठिकानों की कर रहे थे निगरानी

गाजियाबाद में 9 नाबालिगों को विदेशी हैंडलर के निर्देश पर संवेदनशील जगहों की निगरानी के आरोप में हिरासत में लिया गया। पुलिस SIT मामले की जांच कर रही है।


गाजियाबाद में विदेशी हैंडलर का नेटवर्क में ने 9 नाबालिग संवेदनशील ठिकानों की कर रहे थे निगरानी

गाजियाबाद में सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि नौ नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि ये सभी एक विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रेलवे और अन्य संवेदनशील स्थानों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर उसे विदेश में साझा कर रहे थे। यह गतिविधि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मानी जा रही है। 14 मार्च को कौशांबी थाना पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद विशेष जांच दल (SIT) गठित कर मामले की गहराई से जांच शुरू की गई।

विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को एक विदेशी हैंडलर निर्देश दे रहा था। इस नेटवर्क के तहत रणनीतिक स्थानों पर सोलर पावर और सिम-आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने अब तक ऐसे दो कैमरे बरामद किए हैं, जिनका उपयोग निगरानी और डेटा ट्रांसमिशन के लिए किया जा रहा था।

नाबालिगों की भूमिका पर सवाल

SIT जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क में शामिल नौ किशोरों को भी इसी काम के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्हें हिरासत में लेकर किशोर न्याय गृह भेजा गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के फंडिंग स्रोत, तकनीकी तरीकों और अन्य संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है और इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन हो सकते हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मिलकर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।