Breaking News
  • हिंद महासागर में भारत का बड़ा दांव! ग्रेट निकोबार में बनेगा ₹13,000 करोड़ का मेगा एयरबेस, बढ़ेगी नौसेना की ताकत
  • शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 829 और निफ्टी 262 अंक लुढ़का
  • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं: 8 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं, 2 घंटे में 138 झटके आए
  • ईरान-इजराइल में 2 महीने बाद फिर जंग: ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया
  • MPESB की वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 परीक्षाएं रद्द: सर्वर फेल, 3 घंटे बाद मिली सूचना
  • TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार: अवैध वसूली का आरोप, देश छोड़ने की कोशिश में थे
  • TMC के राज्य सभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने इस्तीफा दिया; ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

इटारसी स्टेशन पर बदला चार ट्रेनों का समय, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

इटारसी स्टेशन पर बदला चार ट्रेनों का समय, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

रेलवे की नई समय-सारणी 1 जनवरी से लागू होगी। इटारसी स्टेशन पर प्रयागराज छिवकी, भोपाल, सहरसा और पटना से बैंगलुरू जाने वाली चार ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक बदलाव किया गया है।


इटारसी स्टेशन पर बदला चार ट्रेनों का समय यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

भोपालः रेलवे प्रशासन 01 जनवरी से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू करने जा रही है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल स्थित इटारसी स्टेशन पर चार ट्रेनों प्रयागराज छिवकी-इटारसी, भोपाल-इटारसी, सहरसा- बैंगलुरू एवं पटना- बैंगलुरू के भी आगमन समय में आंशिक बदलाव किया गया है।

इटारसी स्टेशन पर अब ट्रेन 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 11.30 बजे की बजाय अब 13.20 बजे, 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस, 11.30 बजे की बजाय 13.50 बजे, 22351 सहरसा- बैंगलुरू एक्सप्रेस 12.35 बजे की बजाय 12.20 बजे और 22353 पटना- बैंगलुरू एक्सप्रेस 12.35 बजे की बजाय 12.20 बजे पहुंचेगी।