मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल किया है।
MP IPS IAS Transfer: मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 4 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत सागर और देवास जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों (SP) की तैनाती की गई है, जबकि दो अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल भेजा गया है। तो वही 5 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए है।
इन IPSअधिकारियों के हुए तबादले
IPS अनुराग सुजानिया: पुलिस अधीक्षक, जिला-सागर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है।
IPS संजीव कुमार सिन्हा: सेनानी 14वीं वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक, जिला-सागर नियुक्त किया है।
IPS पुनीत गहलोत: पुलिस अधीक्षक, जिला-देवास से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है।
IPS आदित्य मिश्रा: पुलिस अधीक्षक, जिला-बालाघाट से पुलिस अधीक्षक, जिला-देवास बनाया गया है।
इन IAS अधिकारियों के हुए तबादले
IAS प्रतिभा पाल: कलेक्टर, जिला सागर को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल भेजा।
IAS नेहा मीना: कलेक्टर, जिला सिवनी को कलेक्टर, जिला देवास बनाया गया है।
IAS दिलीप कुमार यादव: प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल को कलेक्टर, जिला सागर नियुक्त किया।
IAS ऋतुराज: कलेक्टर, जिला देवास को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IAS अंजू अरूण कुमार: उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को कलेक्टर, जिला सिवनी की कमान सौंपी गई है।

