Breaking News
  • गुजरात पोर्ट आ रहे थाई कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मिसाइलों से हमला, क्रू मेंबर लापता
  • लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, विपक्ष से माफी मांगने के लगे नारे
  • MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी पर एक्शन
  • बस्तर में 108 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, करोड़ों कैश और सोने का डंप बरामद
  • यूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ीं: शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत
  • जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना दूसरे की तलाश कर रही है
  • PM बोले- केरल को मलयाली नाम मिला: 11 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, 77250 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 300 पॉइंट टूटा
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी: 13 साल से कोमा में है बेटा

होम > प्रदेश

पत्नी और बेटे संग राम मंदिर पहुंचे पूर्व गेंदबाज जहीर खान, सादगी और आस्था ने जीता दिल

पत्नी और बेटे संग राम मंदिर पहुंचे पूर्व गेंदबाज जहीर खान, सादगी और आस्था ने जीता दिल

जहीर खान पत्नी सागरिका और बेटे संग महाराष्ट्र में राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। सादगी और श्रद्धा से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।


पत्नी और बेटे संग राम मंदिर पहुंचे पूर्व गेंदबाज जहीर खान सादगी और आस्था ने जीता दिल

मुंबईः पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी सादगी और आस्था है। सोशल मीडिया पर जहीर खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी सागरिका घाटगे और बेटे फतेह सिंह के साथ महाराष्ट्र स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कहीं कोई दिखावा नहीं, न सुरक्षा का तामझाम और न ही कैमरों के लिए पोज दिया गया है। जहीर खान बेटे को गोद में लिए मंदिर परिसर में शांत भाव से चलते दिखाई देते हैं, वहीं सागरिका घाटगे पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करती नजर आती हैं। परिवार ने मंदिर में विधिवत दर्शन किए, दीप प्रज्वलित किया और कुछ देर मौन रहकर प्रार्थना की।

पहले भी जा चुके है मंदिर दर्शन को

यह पहला मौका नहीं है जब जहीर खान को इस तरह धार्मिक स्थलों पर सादगी के साथ देखा गया हो। इससे पहले भी वे निजी जीवन में आस्था से जुड़े पलों के साथ वायरल हुए हों। वह साल 2021 में अपनी पत्नी के साथ झारखंड के राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। हालांकि इस बार वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ नजर आए। बता दें कि जहीर खान पिछले साल अप्रैल में पिता बने थे।

पिता ने हर धर्म का सम्मान सिखाया

क्रिकेटर हरभजन सिंह के पॉडकास्ट में बात करते हुए जहीर खान ने बताया था कि उनके माता-पिता ने सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया है। वहीं, उन्होंने कहा कि आपको वही करना चाहिए जिससे आपको खुशी मिले। इस बात की चिंता नहीं करना चाहिए कि लोग क्या कह रहे हैं। वहीं, पत्नी सागरिका ने बताया कि वह दीवाली और गुड़ी पड़वा की पूजा करते हुए बड़ी हुई हूं। इसलिए इसे आज भी कर रही हूं। जहीर के मन में इनके लिए बहुत सम्मान है और वह इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।

आज के दौर में, जब सोशल मीडिया अक्सर नफरत और टकराव से भरा रहता है, जहीर खान का यह शांत और सहज दृश्य एक अलग ही संदेश देता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को 'शोर के बीच सुकून की तस्वीर' बता रहे हैं और उनकी विनम्रता की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Related to this topic: