Breaking News
  • स्वदेश पर देखिए हर बड़ी खबर सबसे पहले
  • महत्वपूर्ण सूचना: स्वदेश के नाम और लोगो से मिलते-जुलते संदिग्ध अकाउंट्स से सावधान रहें। हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की सूची हमारी वेबसाइट पर देखें।

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Food department raids

Food Department Raids: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा

दीपावली पर मिठाइयों की मांग बढ़ते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों की जांच तेज कर दी है। शनिवार को अंतर्जनपदीय खाद्य सचल दल ने...


food department raids दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा

Food Department Raids: दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा |

अंकित पाण्डेय, अमेठी: दीपावली पर मिठाइयों की मांग बढ़ते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों की जांच तेज कर दी है। शनिवार को अंतर्जनपदीय खाद्य सचल दल ने जगदीशपुर और गौरीगंज में मिठाई प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान दो दुकानों से छेना की मिठाई और खोया के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि अन्य प्रतिष्ठानों में मिली कमियों पर संचालकों को सुधार नोटिस थमाए गए।

त्योहार से पहले दुकानों पर विभाग की दस्तक

जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में जगदीशपुर चौराहा स्थित न्यू ललित स्वीट्स से छेना की मिठाई का नमूना लिया गया। इसके बाद अम्बेडकर चौराहा स्थित मिठाई प्रतिष्ठान से खोया का नमूना संग्रहित किया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

कमियां मिलीं तो संचालकों को नोटिस

खाद्य सचल दल ने रमेश स्वीट हाउस एंड कंस्ट्रक्शन, दुर्गापुर, श्री बालाजी राजस्थान स्वीट्स, कटरा लालगंज गौरीगंज, सीएमओ कार्यालय के निकट स्थित श्री बालाजी राजस्थान स्वीट्स और भेल जगदीशपुर स्थित रजवाड़ा स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाई गई कमियों पर संबंधित संचालकों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए।

रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि छेना की मिठाई और खोया के नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related to this topic: