Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Special Trains For Festival Seasons check list

Puja Special Train: दुर्गा पूजा से छठ तक भोपाल होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे-गोरखपुर और मुंबई सीएसएमटी-गोरखपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।


puja special train दुर्गा पूजा से छठ तक भोपाल होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें जानें टाइमिंग

Railway news |

भोपाल। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने भोपाल, बीना होकर दो जोड़ी विशेष ट्रेन पुणे- गोरखपुर और मुबंई सीएसएमटी- गोरखपुर के बीच चलाएगी। इस ट्रेन के लिए आरक्षण शुरू कर दिया गया है। इन दोनों ट्रेन के चलने से पमरे के यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी। 

पमरे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि ट्रेन संख्या 01415 पुणे से 09 अक्टूबर से 21 नवंबर तक तथा गोरखपुर से 10 अक्टूबर से 22 नवंबर तक कुल 44 फेरों के साथ चलेगी। पुणे से प्रात: 06.50 बजे रवाना होकर उसी दिन भोपाल 23.15 होकर अगले दिन गोरखपुर 16.00 बजे पहुंचेगी। वही गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर से 17.30 बजे रवाना होकर अगले दिन भोपाल 10.05 होकर अगले दिन 3.20 बजे सुबह पुणे पहुंचेगी। 

उन्होंने बताया कि दूसरी विशेष ट्रेन 01079 मुंबई से 09 अक्टूबर से 20 नवंबर तक तथा गोरखपुर से 11 अक्टूबर से 22 नवंबर तक 43 फेरों के साथ चलेगी। ये ट्रेन मुंबई सीएसएमटी से रात 22.30 बजे रवाना होकर अगले दिन भोपाल 15.55 बजे होकर तीसरे दिन गोरखपुर 10.00 बजे पहुंचेगी। वही ट्रेन 01080 गोरखपुर से 14.30 बजे रवाना होकर अगले दिन भोपाल 06.30 बजे होकर मुंबई तीसरे दिन रात 00.40 बजे पहुंचेगी।

Related to this topic: