देवास में अतिक्रमण रिमूवल में बवाल, कपल ने खुद को आग लगाई, तहसीलदार पर गिरी गाज

देवास में अतिक्रमण रिमूवल में बवाल, कपल ने खुद को आग लगाई, तहसीलदार पर गिरी गाज

देवास जिले के सतवास में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान रोंगटे खड़े करने वाली घटना हो गई। निगम कर्मियों से विवाद के बाद दंपत्ति ने खुद को आग के हवाले कर लिया।

By : स्वदेश डेस्क
देवास में अतिक्रमण रिमूवल में बवाल, कपल ने खुद को आग लगाई, तहसीलदार पर गिरी गाज

देवासः मध्य प्रदेश के देवास जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हालात बेकाबू हो गए। फिर दिल दहलाने वाली घटना हो गई। दंपत्ति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि मौके पर बवाल मच गया। हालात ये बन गए कि अतिक्रमण टीम के साथ प्रभारी तहसीलदार, नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके से भागना पड़ा।

दरअसल, सतवास के प्रभारी तहसीलदार अरविंद दिवाकर, नगर परिषद और पुलिस बल की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल मच गया। एक दंपत्ति ने रिमूवल दस्ते से जमकर बहस की।

दंपत्ति ने खुद को आग के हवाले किया

अतिक्रमण हटाने गई टीम से बहस कर रही दंपत्ति के संतोष व्यास और उसकी पत्नी जयश्री ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला। फिर खुद को आग के हवाले कर लिया। घटना को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोग जैसे तैसे आग बुझाकर दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रेफर कर दिया गया है।

भीड़ ने किया पथराव

दंपत्ति के आग लगाने की घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने नगर परिषद की जेसीबी मशीन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। हालात ये हो गए कि प्रभारी तहसीलदार, नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। वहीं, आक्रोशित भीड़ ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर सतवास थाने का घेराव कर चक्का जाम किया।

जिला कलेक्टर ने की कार्रवाई

वहीं आत्मदाह की घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने सतवास के प्रभारी तहसीलदार अरविंद दिवाकर को तत्काल हटाकर हरिओम ठाकुर को सतवास का प्रभारी तहसीलदार बनाने के आदेश जारी कर दिये हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सतवास के वार्ड क्रमांक 5 निवासी मोहनदास पिता रामदास बैरागी ने प्रभारी तहसीलदार को आवेदन देकर शिकायत की थी। उसने बताया कि उनके पड़ोसी संतोष व्यास ने सार्वजनिक नाली पर अतिक्रमण कर मकान बना लिया है। इसके चलते नाली जाम हो गई और गंदा पानी निकलने में दिक्कत हो रही है।

शिकायत पर कार्रवाई करने गई थी टीम

शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार अरविंद दिवाकर ने मौके का निरीक्षण किया था। इस दौरान विवाद की स्थित बनी थी। इसके बाद बुधवार को प्रभारी तहसीलदार, नगर परिषद की संयुक्त टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे और कार्रवाई शुरू की गई। तभी दंपत्ती ने आत्मदाह का प्रयास किया।

संबंधित सामग्री

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
CG Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा सस्पेंड, 5 हजार को नोटिस

CG Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा सस्पेंड, 5 हजार को नोटिस

छत्तीसगढ़ में 20 दिनों से जारी पटवारी हड़ताल के बीच प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप निलंबित हुए हैं। प्रशासन ने नोटिस और तबादलों की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Nov 02, 2026
Haryana News: BJP महिपाल ढांडा बोले, 'कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के एजेंडे पर चल रही', हांसी में SIR पर घेरा

Haryana News: BJP महिपाल ढांडा बोले, 'कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के एजेंडे पर चल रही', हांसी में SIR पर घेरा

Haryana Politics: हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने हांसी में प्रेस वार्ता कर SIR और EVM को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

Oct 30, 2026
खड़गे को टोकने वाला निकला कांग्रेसी,  संतोष ने कहा- मुझे BJP वाला समझ पीटा

खड़गे को टोकने वाला निकला कांग्रेसी, संतोष ने कहा- मुझे BJP वाला समझ पीटा

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बीच टोकने वाले संतोष कुमार ने कहा कि उनकी बात को गलत समझा गया। घटना के बाद खड़गे की टिप्पणी पर भी विवाद बढ़ गया है।

Oct 26, 2026