भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दानापुर से पुणे और एलटीटी तक इटारसी होते हुए दैनिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 1 अप्रैल से 17 जुलाई तक चलेगी।
भोपाल। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार साढ़े तीन माह तक रोज दैनिक विशेष ट्रेन दानापुर से पुणे एवं एलटीटी के लिए चलाएगी। ये ट्रेन इटारसी, जबलपुर होकर निर्धारित तिथियों एवं समय-सारणी के अनुसार एक अप्रैल से 17 जुलाई तक दोनों दिशाओं में 106 फेरे लेकर चलेगी।
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि 01449 पुणे-दानापुर दैनिक विशेष एक से 15 जुलाई तक प्रतिदिन 15.30 बजे पुणे से प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन 02.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 01450 दानापुर से 3 अप्रैल से 17 अप्रैल तक 05.00 बजे प्रस्थान कर इटारसी होकर अगले दिन 18.15 बजे हडपसर पहुंचेगी।
ट्रेन में यहां रहेंगे स्टॉपेज
इसमें कुल 18 कोच रहेंगे। दोनों दिशाओं में ये ट्रेन 92 फेरे लेंगी। डीसीएम ने बताया कि एलटीटी- दानापुर तक दैनिक विशेष ट्रेन चलेगी। 01143 एलटीटी से 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक विशेष ट्रेन प्रतिदिन 10.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान कर ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी 01144 दानापुर- एलटीटी 2 अप्रैल से 17 जुलाई तक विशेष दानापुर से 21.30 बजे प्रस्थान कर 07.45 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी के समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में बढ़ाया एसी कोच
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल होकर संचालित मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा में 01 सेकंड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की है। ये कोच गाड़ी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में मदार से 06 अप्रैल से एवं कोलकाता से 09 अप्रैल से लगेगा।
जोधपुर-भोपाल रहेगा 7 ट्रिप निरस्त
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नानइंटरलॉकिंग कार्य के चलते के चलते ट्रेन भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के कुछ फेरे निरस्त रहेंगे। 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 03, 04, 05, 08, 12, 13 एवं 14 मई को और 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 02, 03, 04, 07, 11, 12 एवं 13 मई को दोनों दिशाओं में 07-07 ट्रिप निरस्त रहेगी।