Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

CM Yogi Sambh

CM Yogi Sambh: सीएम योगी कल संभल को देंगे 569 करोड़ की सौगात

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को संभल जिले की जनता के लिए विकास का पिटारा खोलने जा रहे हैं। सीएम योगी चंदौसी और संभल विधानसभा क्षेत्र में कुल 568.989 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 परियोजना


cm yogi sambh सीएम योगी कल संभल को देंगे 569 करोड़ की सौगात 

CM Yogi Sambh: सीएम योगी कल संभल को देंगे 569 करोड़ की सौगात  |

योगेश कुमार, संभल: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को संभल जिले की जनता के लिए विकास का पिटारा खोलने जा रहे हैं। सीएम योगी चंदौसी और संभल विधानसभा क्षेत्र में कुल 568.989 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वहीं, 68.966 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हो चुकी 12 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। 

सीएम योगी का शेड्यूल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को गजरौला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 03:00 बजे संभल के बहजोई में इंटीग्रेटेड मुख्यालय भवन के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 03:10 बजे वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 03:15 से 04:15 बजे तक मुख्यमंत्री चंदौसी और संभल विधानसभाओं के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। एक घंटे के इस कार्यक्रम के बाद सीएम योगी 04:20 बजे वापस हेलीपैड पहुंचेंगे और 04:25 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट के लिए  रवाना होंगे। 

24 कोसीय परिक्रमा मार्ग और धार्मिक पर्यटन का होगा कायाकल्प

300.110 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत 24 कोसीय वंशगोपाल तीर्थ परिक्रमा मार्ग का नवनिर्माण, चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन विभाग द्वारा 9.794 करोड़ रुपये से शहजादी सराय में पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण होगा। संभल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सम्भलेश्वर महातीर्थ (4.500 करोड़), सूर्यकुण्ड तीर्थ (4.324 करोड़), भुवनेश्वर लिंग महातीर्थ (4.770 करोड़) और श्री कल्कि विष्णु मंदिर में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा। 

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार

आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय बहजोई में 63.250 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड वाले जिला चिकित्सालय के भवन का निर्माण शुरू होने जा रहा है। वहीं, परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए चंदौसी तहसील में 5.546 करोड़ रुपये से एक नवीन बस स्टेशन का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा 13.890 करोड़ रुपये की लागत से संभल में यूपीएसआरटीसी डिपो कार्यशाला का भी नवनिर्माण किया जाना है।

आसान होगा सफर

मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं में सड़कों का चौड़ीकरण सबसे प्रमुख है, जिससे जनता को सीधे तौर पर जाम से निजात मिलेगी। मऊ कठैर से फतेहपुर शमसोई होते हुए चंदौसी मार्ग का 39.068 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण कार्य पूरा हो चुका है। इसी तरह चंदौली से कुढ़ फतेहगढ़ मार्ग को 19.435 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा किया गया है। इसके अलावा त्वरित आर्थिक विकास योजना 2025-26 के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए कई नई सड़कों का शिलान्यास भी किया जाएगा।

शिक्षा, कौशल विकास और बालिका सुरक्षा पर जोर

युवाओं को तकनीकी शिक्षा और सीधे रोजगार से जोड़ने के लिए टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौसी में 7.068 करोड़ रुपये की लागत से 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की स्थापना की जा रही है। ग्रामीण और शहरी बालिकाओं की शिक्षा को सुरक्षित माहौल देने के लिए संभल, बहजोई और चंदौसी में 3.190 करोड़ रुपये की लागत से कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही असालत नगर जारई और सैंजनी में 1.328 करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन राजकीय हाई स्कूलों का लोकार्पण भी किया जाएगा। 

संवरेगा यमतीर्थ और प्राचीन कूपों का स्वरूप

संभल की पौराणिक धरोहरों को सहेजने के लिए 'वंदन योजना' के तहत ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। वार्ड 6 हल्लू सराय में अवस्थित यमतीर्थ स्थल का 1.180 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है। इसमें संपर्क मार्ग, वाटर किओस्क, घाट, कुण्ड का सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था का कार्य शामिल है। इसके अलावा दुर्गा कॉलोनी में 'पंचाग्नि कूप' और कोट पूर्वी में 'प्राचीन ऋषिकेश कूप' की खुदाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।