CGBSE 12th Hindi Exam Cancelled 2026

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं हिंदी पेपर रद्द, अब 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द की, 10 अप्रैल को दोबारा एग्जाम होगा। पेपर लीक के बाद लिया गया बड़ा फैसला, जानें पूरी अपडेट।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं हिंदी पेपर रद्द, अब 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा

Chhattisgarh Paper Leak Case

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने हिंदी विषय की परीक्षा रद्द कर दी है। 14 मार्च 2026 को हुई परीक्षा अब अमान्य मानी जाएगी और छात्रों को दोबारा एग्जाम देना होगा। मंडल के इस फैसले के बाद हजारों छात्र असमंजस में हैं, क्योंकि परीक्षा दोबारा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

पेपर लीक के दावों के बाद लिया गया फैसला

दरअसल, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया पर हिंदी पेपर के सेट ‘बी’ के लीक होने की खबरें सामने आई थीं। मामला सामने आते ही इसे गंभीरता से लिया गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के बाद 23 मार्च को बोर्ड की परीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें पेपर लीक की पुष्टि के आधार पर परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

अब इस समय पर होगी परीक्षा

मंडल के मुताबिक, नई परीक्षा 10 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। छात्रों को 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 9:05 बजे उत्तर पुस्तिका, 9:10 बजे प्रश्नपत्र और 9:15 बजे से लिखने की प्रक्रिया शुरू होगी। बोर्ड ने छात्रों से नई तारीख को ध्यान में रखते हुए तैयारी जारी रखने की अपील की है।

10 घंटे पहले वायरल हुआ था पेपर

जानकारी के मुताबिक, हिंदी का पेपर एग्जाम शुरू होने से करीब 10 घंटे पहले ही टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया था। 13 मार्च की रात एक ग्रुप में शेयर हुई इमेज कुछ ही मिनटों में हजारों छात्रों तक पहुंच गई। इसमें दिए गए सवाल 14 मार्च को हुए असली पेपर से पूरी तरह मेल खाते थे। यही जांच का सबसे बड़ा आधार बना।

साइबर जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच अब साइबर पुलिस कर रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि ज्यादातर चैट्स और ग्रुप्स डिलीट कर दिए गए हैं। हालांकि स्क्रीनशॉट्स और डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें कई लेयर्स में पेपर शेयर हुआ, जिससे असली सोर्स तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

छात्रों में चिंता, तैयारी पर असर

पेपर रद्द होने से छात्रों में चिंता जरूर बढ़ी है। कई छात्र अब दोबारा तैयारी को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि इससे उनकी आगे की परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावित हो सकती है। फिलहाल बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा तय समय पर ही होगी। चाहे उस दिन कोई छुट्टी क्यों न घोषित हो जाए।

संबंधित सामग्री

रिजल्ट आया, लेकिन सर्वर ठप! CG Board 10वीं में टॉपर बनी संध्या, छात्रों के लिए असली चुनौती अब शुरू?

रिजल्ट आया, लेकिन सर्वर ठप! CG Board 10वीं में टॉपर बनी संध्या, छात्रों के लिए असली चुनौती अब शुरू?

CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, संध्या नायक बनी टॉपर। वेबसाइट स्लो होने से छात्रों की परेशानी बढ़ी। जानें कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट, मार्कशीट और जरूरी अपडेट।<br/>

Apr 29, 2026
CBSE का त्रि-भाषा फार्मूले: अब केवल अंग्रेजी-हिंदी से काम नहीं चलेगा

CBSE का त्रि-भाषा फार्मूले: अब केवल अंग्रेजी-हिंदी से काम नहीं चलेगा

सीबीएसई ने 2026-27 से त्रि-भाषा फार्मूला लागू करने का ऐलान किया है। कक्षा 6 से तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा और बोर्ड परीक्षा में तीसरी भाषा में पास होना जरूरी रहेगा।

Apr 10, 2026
मई में 10-12 वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षाएं, समय सारिणी जारी,  7 मई से होगी मुख्य परीक्षाएं

मई में 10-12 वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षाएं, समय सारिणी जारी, 7 मई से होगी मुख्य परीक्षाएं

एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा 7 मई से शुरू होगी। टाइम टेबल जारी, प्रायोगिक परीक्षा भी साथ होंगी, फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं।

Mar 18, 2026
छत्तीसगढ़ में माशिमं ने बढ़ाया बोर्ड परीक्षा शुल्क, 5 साल बाद छात्रों पर बढ़ा बोझ

छत्तीसगढ़ में माशिमं ने बढ़ाया बोर्ड परीक्षा शुल्क, 5 साल बाद छात्रों पर बढ़ा बोझ

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा शुल्क बढ़ाया। 2026-27 से छात्रों को अब 800 रुपये देने होंगे। इसके साथ ही अन्य मदों में भी फीस बढ़ाई है।

Feb 09, 2026