Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारी के अध्यक्ष बने

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारी के अध्यक्ष बने

बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने रविवार के दिन बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन कोो पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। वह जेपी नड्डा की जगह लेंगे।

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को bjp में बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रीय कार्यकारी के अध्यक्ष बने

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी देने के मामले में हमेशा अपने चौंकाने वाले फैसले के लिए जानी जाती है। एक बार फिर उनका यही अंदाज देखने को मिला है। भाजपा के संसदीय बोर्ड ने रविवार के दिन बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। वह बीजेपी में जेपी नड्डा की जगह लेंगे।

बीजेपी के संगठनात्मक स्तर पर लिए गए बड़े फैसले और बिहार के मंत्री को बड़ी जिम्मेदारी देने के बाद इसे राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। नबीन बीजेपी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं।

बिहार सरकार के मंत्री को बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि नितिन नबीन बिहार की राजनीति का बड़ा नाम हैं। वर्तमान में वह बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री का पद संभाल रहे हैं। वह पटना की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक चुने जा चुके हैं। नितिन नबीन ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को सफलता के साथ आगे बढ़ाया है। नबीन ने संगठन और सरकार, दोनों ही स्तरों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

नितिन नबीन के भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा नितिन नबीन ने कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वे एक युवा और कर्मठ नेता है। जिन्हें संगठनात्मक अनुभव का भरपूर लाभ है और वह बिहार में विधायक के साथ ही मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है।

पीएम ने आगे लिखा कि उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में हमारी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।'

Related to this topic: