जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मई में भोपाल-जयपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की 7 ट्रिप निरस्त, कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी।
भोपाल। भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए समर वेकेशन में बड़ा झटका लगने वाला है। गर्मियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा के समय असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह है रेलवे में होने वाला काम। दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन स्थित यार्ड में मई में नानइंटरलॉकिंग कार्य होना है। इसके कारण भोपाल मंडल से चलने व भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। इसमें मई में 7 ट्रिप भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
पमरे के जनसपंर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि 14814 भोपाल से 03, 04, 05, 08, 12, 13 एवं 14 मई को और 14813 जोधपुर से 02, 03, 04, 07, 11, 12 एवं 13 मई को 07-07 ट्रिप निरस्त रहेगी।
इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया है। 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 03 से 05, 08, 11 से 14 तक 08 ट्रिप जबलपुर से केवल जयपुर तक ही चलेगी। यह ट्रेन जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। 12182 अजमेर- जबलपुर एक्सप्रेस 04 से 06 मई, 09, 12 से 15 तक 08 ट्रिप अजमेर के स्थान पर जयपुर से चलेगी।
यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। इसी तरह 22175 नागपुर-जयपुर 14 मई को नागपुर से केवल अजमेर तक चलेगी। 15 मई को यही से वापस चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
पीआरओ अग्रवाल ने कहा कि यात्री भोपाल अथवा अपने स्टेशन से प्रस्थान से पहले 139 से जानकारी लेकर आरक्षण कराएं और यात्रा प्रारंभ कराएं।