H5N1 Bird Flu Vaccine

H5N1 Bird Flu Vaccine: भोपाल के वैज्ञानिकों ने बनाया देश का पहला स्वदेशी टीका, शिवराज सिंह करेंगे लॉन्च

बर्ड फ्लू के जानलेवा वायरस H5N1 से पोल्ट्री उद्योग को बचाने की दिशा में भारत ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

By : विकास जैन
H5N1 Bird Flu Vaccine: भोपाल के वैज्ञानिकों ने बनाया देश का पहला स्वदेशी टीका, शिवराज सिंह करेंगे लॉन्च

H5N1 Bird Flu Vaccine: भोपाल के वैज्ञानिकों ने बनाया देश का पहला स्वदेशी टीका, शिवराज सिंह करेंगे लॉन्च

H5N1 Bird Flu Vaccine: बर्ड फ्लू के जानलेवा वायरस H5N1 से पोल्ट्री उद्योग को बचाने की दिशा में भारत ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। राजधानी भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान के वैज्ञानिकों ने देश का पहला स्वदेशी बर्ड फ्लू टीका विकसित कर लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 20 नवंबर को भोपाल में संस्थान परिसर से इस टीके को आधिकारिक रूप से लॉन्च करेंगे।

क्यों खास है यह स्वदेशी टीका?

हालांकि चीन, मिस्र और वियतनाम जैसे देशों में पहले से बर्ड फ्लू के टीके मौजूद हैं, लेकिन वे वहां सक्रिय वायरस के स्ट्रेन के अनुसार बनाए गए हैं। भोपाल के वैज्ञानिकों ने इस टीके को खासतौर पर भारत में पाए जाने वाले खतरनाक वायरस क्लेड 2.3.2.1a को मात देने के लिए तैयार किया है। इसकी केवल एक खुराक मुर्गियों को छह महीने तक वायरस से सुरक्षित रखेगी।

नुकसान से बचेगा पोल्ट्री सेक्टर

मुर्गियों के लिए H5N1 वायरस बेहद घातक साबित होता है, जिससे फार्म में 100 प्रतिशत तक मृत्यु दर देखी जाती है। संक्रमण फैलने पर बीमारी रोकने के लिए लाखों पक्षियों को नष्ट करना पड़ता है, जिससे पोल्ट्री कारोबारियों की कमर टूट जाती है। वर्ष 2006 में पहली बार भारत में दस्तक देने के बाद से अब तक देश में बर्ड फ्लू के 500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

खतरा होगा कम

H5N1 वायरस केवल पक्षियों तक सीमित नहीं है, बल्कि संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से यह इंसानों को भी अपनी चपेट में ले सकता है। इससे तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और गंभीर निमोनिया हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, 2003 से अब तक वैश्विक स्तर पर इंसानों में संक्रमण के 1,003 मामलों में से 479 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में मुर्गियों के टीकाकरण से वायरस की चेन तोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी।

कैसे होगा इस्तेमाल?

लॉन्चिंग के बाद व्यावसायिक पोल्ट्री फार्मों में इस वैक्सीन का उपयोग चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण की यह प्रक्रिया पशु चिकित्सकों और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की देखरेख में ही संपन्न होगी।

संबंधित सामग्री

Why Diwali Date Changes Every Year: आखिर क्यों बार-बार बदलती है दीपावली की तारीख,  जानिए 

Why Diwali Date Changes Every Year: आखिर क्यों बार-बार बदलती है दीपावली की तारीख,  जानिए 

हर साल जब भी त्योहारों का मौसम आता है, तो एक सवाल हर किसी के मन में उठता है—इस बार दिवाली अक्टूबर में है या नवंबर में ।

Nov 07, 2026