Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Pastor Assaulted in Bastar Over Conversion Row

बस्तर में धर्मांतरण के आरोप पर पास्टर की पिटाई, VIDEO वायरल

बस्तर के रेटावंड गांव में धर्मांतरण के आरोप पर ग्रामीणों ने एक पास्टर की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।


बस्तर में धर्मांतरण के आरोप पर पास्टर की पिटाई video वायरल

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप को लेकर तनाव का मामला सामने आया है। रेटावंड गांव में ग्रामीणों ने ओडिशा के एक पास्टर की कथित तौर पर लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि पास्टर पिछले डेढ़ साल से गांव में रहकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा था। विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने उसे परिवार सहित गांव छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया।

गांव की बैठक के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, पास्टर ओडिशा के नवरंगपुर इलाके का रहने वाला है और पिछले करीब डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ बस्तर के रेटावंड गांव में रह रहा था।रविवार को गांव में इस मुद्दे को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों के साथ धर्मांतरित परिवार भी शामिल हुए। बैठक में ग्रामीणों ने पास्टर से गांव छोड़ने को कहा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

शर्ट फाड़ी, चप्पलों से पीटा

विवाद के दौरान भीड़ ने पास्टर की कथित तौर पर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग पास्टर को चप्पलों और घूंसों से मारते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उसकी शर्ट भी फट गई।घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पास्टर ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।पुलिस का कहना है कि फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और किसी तरह का तनाव नहीं है। ग्रामीणों की मांग है कि पास्टर अपने गृह राज्य ओडिशा लौट जाए।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बस्तर संभाग में धर्मांतरण को लेकर पहले भी कई विवाद सामने आ चुके हैं। हाल ही में कांकेर जिले में शव दफनाने को लेकर आदिवासी और धर्मांतरित समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें चर्च में आगजनी और पुलिस लाठीचार्ज तक की नौबत आ गई थी।प्रशासन लगातार ऐसे संवेदनशील मामलों पर नजर बनाए हुए है।

 

Related to this topic: