Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मुस्लिम युवक ने की किशोरी से छेड़छाड़, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलुस

मुस्लिम युवक ने की किशोरी से छेड़छाड़, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलुस

मुस्लिम युवक ने की किशोरी से छेड़छाड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलुस

गंजबासौदा।गुरुवार रात ग्राम पचमा में एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया, जिसमें आरोपी युवक ने दबाव डालने की कोशिश की। किशोरी ने घटना की जानकारी चाचा को दी। जब चाचा ने आरोपी से बात की तो आरोपी और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। परिजनों ने तत्काल देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई।

चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

देहात थाना पुलिस ने नाबालिग और उसके चाचा के कथनों के आधार पर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। नाबालिग की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 78(1) तथा पास्को एक्ट की धारा 11/12 में मामला कायम किया गया। वहीं चाचा की शिकायत पर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

शुक्रवार दोपहर देहात व शहर थाना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों को शहर थाने से तहसील प्रांगण तक ले जाकर जुलूस निकाला। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में स्पष्ट संदेश जाए कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

लगातार सामने आ रहे मामले, लोगों से जागरूक रहने की अपील

पिछले दिनों विभिन्न क्षेत्रों में नाबालिगों से छेड़छाड़ की घटनाएँ चर्चा में रही थीं। इसी बीच पचमा गांव में फिर एक मामला सामने आने से लोगों में आक्रोश है। पुलिस और प्रशासन ने अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध हरकत दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत करें। समय पर सूचना मिलने से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव है।