J&K पुलिस ने 2900kg विस्फोटक जब्त किया, 3 डॉक्टर गिरफ्तार: AK-47 और IED बरामद

J&K पुलिस ने 2900kg विस्फोटक जब्त किया, 3 डॉक्टर गिरफ्तार: AK-47 और IED बरामद

J&K पुलिस ने 2900kg विस्फोटक बरामद किया, 3 डॉक्टर गिरफ्तार; AK-47 और संदिग्ध IED सामग्री जब्त। ऑपरेशन जारी।

By : Swadesh Bhopal
J&K पुलिस ने 2900kg विस्फोटक जब्त किया, 3 डॉक्टर गिरफ्तार: AK-47 और IED बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद के बड़े षड्यंत्र को नाकाम करते हुए हरियाणा और यूपी में एक सघन अभियान चलाया। फरीदाबाद से लखनऊ तक की कार्रवाई में पुलिस ने कुल 2900 किलो विस्फोटक जब्त किया। इस गिरफ्तारी में तीन डॉक्टर शामिल हैं मुजम्मिल शकील (फरीदाबाद), शाहीन शाहिद (लखनऊ) और आदिल अहमद (सहारनपुर)। मुजम्मिल शकील के फरीदाबाद के कमरे से 360 किलो विस्फोटक और असॉल्ट राइफल बरामद हुई। वहीं लखनऊ से गिरफ्तार शाहीन शाहिद की कार से कश्मीर में AK-47 राइफल और जिंदा कारतूस जब्त किए गए। इससे साफ होता है कि यह मॉड्यूल जटिल और संगठित था।

आरोपियों की पृष्ठभूमि

मुजम्मिल शकील पुलवामा का रहने वाला है और फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। शाहीन शाहिद उसकी गर्लफ्रेंड हैं और मुजम्मिल कई बार उसकी कार का इस्तेमाल करता था। दोनों ने फरीदाबाद में तीन महीने पहले एक कमरा किराए पर लिया था, जहां केवल विस्फोटक सामग्री रखी जाती थी। डॉ. आदिल अहमद, जो अनंतनाग का रहने वाला है, पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रैक्टिस करते थे। वह 2024 में वहां से इस्तीफा दे चुके थे और बाद में सहारनपुर में प्रैक्टिस कर रहे थे।


पुलिस के अनुसार यह मॉड्यूल Jaish-e-Mohammed (JeM) और Ansar Ghazwat-ul-Hind (AGuH) जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा हुआ था। आरोपियों ने विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड चैनलों के जरिए आतंकवाद फैलाने की योजना बनाई। 

बरामद विस्फोटक और हथियार

फरीदाबाद के ACP क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि मुजम्मिल ने 8 महीने पहले फतेहपुर तगा गांव में इमाम से एक घर किराए पर लिया था। वहां से अमोनियम नाइट्रेट, गैस सिलेंडर, 20 टाइमर्स, बैटरियां, असॉल्ट राइफल, पिस्टल और कई मैगजीन बरामद हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इस मॉड्यूल से कुल 2900 किलो IED बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इतना विस्फोटक पदार्थ बड़ी संख्या में लोगों और शहरों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता था।



 आरोपियों से पूछताछ और कानूनी कार्रवाई

अभी सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है। गैर-कानूनी गतिविधि (UAPA) और इंडियन आर्म्स एक्ट 1959 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों का कहना है कि हथियार और विस्फोटक बरामदगी आतंकवाद से जुड़े गंभीर षड्यंत्र का संकेत देती है। रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी का कहना है कि पाकिस्तान युद्ध की तैयारी कर रहा है और ऐसे मॉड्यूल से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में खतरा बढ़ सकता है। 

संबंधित सामग्री

समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

जम्मू-कश्मीर के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने समर्थकों की सभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ने का एलान किया। जानिए इस्तीफे के दौरान उन्होंने क्या कहा।

Nov 03, 2026
Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

Ujjain Tragic Accident: उज्जैन के होटल में चैंबर साफ करने उतरे 4 लोगों की मौत, बचाने गए 2 की भी हालत बिगड़ी

उज्जैन में एक निजी होटल का चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई। बचाने उतरे दो लोग अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पुलिस ने कटर से गेट कटवाकर डेढ़ घटें में सभी को बाहर निकाला।

Nov 01, 2026
मध्यप्रदेश में घुमंतु समुदायों के लिए 200 से अधिक शिविर, मिले 10 हजार आवेदन

मध्यप्रदेश में घुमंतु समुदायों के लिए 200 से अधिक शिविर, मिले 10 हजार आवेदन

मध्यप्रदेश में विमुक्त, घुमंतु और अर्ध-घुमंतु समुदायों के लिए 200 से अधिक शिविर लगाए गए। 10 हजार से ज्यादा आवेदन मिले, पात्र परिवारों को एक महीने में दस्तावेज देने का लक्ष्य है।

Oct 31, 2026
Cheetah Death: कूनो में चीता आशा के जन्म दिए 8 महीने के शावक की मौत, जंगल में मिला शव, देश में अब 59 चीते

Cheetah Death: कूनो में चीता आशा के जन्म दिए 8 महीने के शावक की मौत, जंगल में मिला शव, देश में अब 59 चीते

कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई। सोमवार को शव मिला। देश में 59 और कूनो में 53 चीते रह गए हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी।

Oct 12, 2026
Barabanki News: बाराबंकी में जनशिकायतों के निस्तारण का निकला 'दम', 47% फरियादी असंतुष्ट

Barabanki News: बाराबंकी में जनशिकायतों के निस्तारण का निकला 'दम', 47% फरियादी असंतुष्ट

सरकारी कार्यालयों में जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति का आइना शिकायतकर्ताओं का फीडबैक बन गया है। एक से 18 अगस्त तक आइजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त अधिकारी फीडबैक की रिपोर्ट में कई...

Aug 23, 2026