Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

33 हज़ार रुपये में मिलेगा स्टारलिंक का हैंडसेट!

33 हज़ार रुपये में मिलेगा स्टारलिंक का हैंडसेट!


33 हज़ार रुपये में मिलेगा स्टारलिंक का हैंडसेट

दीपक उपाध्याय, नई दिल्ली। भारत में मोबाइल फोन के मामले में एक नई क्रांति होने जा रही है। देश में जल्द ही सेटेलाइट के जरिए मोबाइल पर बात की जा सकती है। अमेरिका की कंपनी स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस मिल चुका है और जल्द ही वो अपनी सेवाओं की शुरुआत कर सकती है। इस फोन के जरिए जिन इलाकों में मोबाइल नेटवर्क भी नहीं पहुंचता, वहां भी बात की जा सकती है।

इंडस्ट्री के एक जानकार के मुताबिक, भारत में स्टारलिंक का कनेक्शन लेने के लिए 33 हजार रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही इसके अनलिमिटेड डाटा की कीमत भी 3,000 रुपये महीना हो सकती है। अगर आप कंपनी के हैंडसेट को खरीदते हैं तो इसके साथ आपको एक महीने का ट्रायल मुफ्त मिलेगा।

उक्त अधिकारी ने बताया कि अगले 1-2 महीने में स्टारलिंक की सेवाएं शुरू हो सकती हैं। पड़ोसी देश बांग्लादेश में स्टारलिंक की सेवाएं शुरु हो चुकी हैं और इसका न्यूनतम प्लान 2,900 रुपये का है। बांग्लादेश के अलावा भूटान में भी स्टारलिंक की सेवाएं शुरु हो रही हैं, वहां भी डिवाइस की कीमत 33 हजार की ही बताई जा रही है।

गौरतलब है कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में लंबे समय से अपनी सेवाएं लांच करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भारत सरकार द्वारा आपत्तियां उठाई गई थी। स्टारलिंक एक सेटेलाइट आधारित मोबाइल सेवा है, जिसमें फोन करने वाले के बारे में जानकारी निकालना काफी मुश्किल काम है, इसलिए सरकार ने कंपनी की सेवाओं की मंजूरी में काफी समय लगाया था।

Related to this topic: