भारतीय रिसर्च स्कॉलर रोशन सिंह के शोध पत्र का अमेरिकी विश्वविद्यालय में हुआ चयन

नई दिल्ली। अमेरिका के प्रमुख शोध संस्थान मैसाचुसेट्स डार्टमाउथ विश्वविद्यालयमें भारतीय रिसर्च स्कॉलर रोशन सिंह का रिसर्च पेपर सिलेक्ट हो गया है। जिसके लिए उन्हें देश भर के शोधकर्ताओं की ओर से बधाई मिल रही है। उन्होंने इस पेपर में नवाचारी विचारों का संवादना करते हुए विशिष्ट योगदान किया है जिससे वे ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म पर महत्वपूर्ण पहचान बना रहे हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका के मैसाचुसेट्स डार्टमाउथ विश्वविद्यालय में इंडिक अध्ययन केंद्र द्वारा 26वीं वेदान्त अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। जिसमें महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के शोध छात्र रोशन सिंह ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। जिसका संस्थान द्वारा चयन कर लिया गया।
भारत की शैक्षिक प्रतिष्ठा को भी ऊंचाईयों तक पहुँचाने का संकल्प
रोशन ने बताया कि उनके पेपर में उनके शोध क्षेत्र में नए दिशानिर्देशों का परिचय किया गया है जो ग्लोबल समुदाय के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इस सिलेक्शन के साथ ही, उन्होंने भारत की शैक्षिक प्रतिष्ठा को भी ऊंचाईयों तक पहुँचाने का संकल्प दिखाया है।उनके रिसर्च पेपर के प्रमुख अंशों को शोध पत्रिका में छापने के साथ ही, उन्हें अपने प्रस्तावना को पेश करने का भी एक अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों की ओर बढ़ सकते हैं।
वर्धा विश्वविद्यालय के छात्र हैं रोशन सिंह -
बता दे की शोधकर्ता रोशन सिंह महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के शोध छात्र हैं, जोकि दर्शन एवं संस्कृति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जयंत उपाध्याय के निर्देशन में वह शोध कार्य कर रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रस्तुति से विश्वविद्यालय और विभाग गौरवान्वित महसूस कर रहा है।