Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > रामविलास पासवान ही होंगे मंत्रीमंडल में शामिल

रामविलास पासवान ही होंगे मंत्रीमंडल में शामिल

चिराग संभालेंगे विधानसभा चुनाव में पार्टी की कमान

रामविलास पासवान ही होंगे मंत्रीमंडल में शामिल
X

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान भाजपा नीत एनडीए सरकार में फिर से मंत्री बनेंगे। पासवान के बेटे और लोजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड के चेयरमैन चिराग पासवान बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की कमान संभालेंगे। हाल के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली अप्रत्याशित जीत से गदगद चिराग अब विधानसभा चुनाव में भी जलबा बिखेरना चाहते हैं। मंगलवार को पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में चिराग ने स्पष्ट किया कि लोजपा एनडीए का हिस्सा बनी रहेगी और विधानसभा चुनाव भी हम मिलकर लड़ेंगे।

संसदीय बोर्ड की बैठक में चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोे एनडीए की शानदार जीत पर बधाई दी। चिराग मानते हैं कि पार्टी के हिस्से में आई सभी सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मिाई नेतृत्व के चलते जीते। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ खुद के केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल होने की अटकलों को विराम देते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ही मंत्रीमंडल में शामिल होंगे। चिराग ने पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष राय रखते हुए कहा कि उन्हें संगठन मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा। इसके लिए पहली प्राथमिकता यही है कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला जाए।

बैठक में लोकसभा में लोजपा पार्लियामेंट्री के पदाधिकारियों को लेकर चर्चा हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेता पशुपति कुमार पारस ने प्रस्ताव रखा कि चिराग को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया जाए। प्रस्ताव पारित होने के बाद चिराग ने चैधरी महमूद अली कैसर को संसद मे ंपार्टी का उपनेता, रामचंद्र पासवान को मुख्य सचेतक, पशुपति कुमार पारस को महासचिव, बीना देवी और चंदन सिंह को सचिव बनाने की संस्तुति दी। चिराग सहित यही छह उम्मीदवार बिहार में चुनाव जीतकर आए हैं। एनडीए का प्रमुख हिस्सा रही लोजपा को छह सीटें मिली थी जबकि रामविलास पासवान को राज्यसभा से एक सीट देने का समझौता हुआ था।

Updated : 28 May 2019 3:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top