Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > राकेश टिकैत ने बताया... हिमाचल में भाजपा की हार का कारण

राकेश टिकैत ने बताया... हिमाचल में भाजपा की हार का कारण

राकेश टिकैत ने बताया... हिमाचल में भाजपा की हार का कारण
X

नईदिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसानों की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी पड़ी है।टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश में सम्पन्न हुये उपचुनाव में किसानों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। सेब के किसान सरकार से नाराज थे। वहां के किसान तीनों कृषि कानूनों के विरोध में हैं। इसलिए जनता ने भाजपा के विरोध में मतदान किया है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। इन सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार खुशाल सिंह को करीब 13 हजार वोटों से हरा दिया है। जबकि तीन विधानसभा सीटें फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटाखाई में भी कांग्रेस को जीत मिली है।

Updated : 5 Nov 2021 5:28 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top