Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत और नवजोत सिद्धू पहुंचे दिल्ली, हाईकमान से होगी चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत और नवजोत सिद्धू पहुंचे दिल्ली, हाईकमान से होगी चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत और नवजोत सिद्धू पहुंचे दिल्ली, हाईकमान से होगी चर्चा
X

नईदिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य कांग्रेस के प्रभारी नवजोत सिंह सिद्धू आज दिल्ली पहुंचे। दोनों नेता यहां हाईकमान से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में चर्चा करेंगे। उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी उनके साथ दिल्ली आए है।

पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए कल से ही जोड़तोड़ शुरू है। उप मुख्यमंत्री का नाम आने और उसके बाद नाम कट जाने के बाद ब्रह्म महिंद्रा के समर्थक मायूस हैं। उनकी नई नियुक्ति और बधाईयों के फ्लेक्स भी लग गए थे। महिंद्रा को कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। इसे देखकर ऐसे आभास लग रहे हैं कि मंत्रिमंडल में कैप्टन के करीबियों को कम ही जगह मिलेगी। पंजाब में मुख्यमंत्री पुआध क्षेत्र का बना है, दोनों मंत्री ( डिप्टी मुख्यमंत्री) माझा क्षेत्र से हैं। मालवा और दोआबा क्षेत्र अभी मंत्रिमंडल में रिक्त है। अभीतक तो पंजाब की राजनीति में मालवा क्षेत्र का ही दबदबा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल गठन में नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका अहम रहेगी।

Updated : 12 Oct 2021 10:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top