Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > पॉवर ग्रिड के महाप्रबंधक का निधन, संचार टीम के संस्थापक सदस्यों में थे शामिल
पॉवर ग्रिड के महाप्रबंधक का निधन, संचार टीम के संस्थापक सदस्यों में थे शामिल
स्वदेश डेस्क | 13 Nov 2021 2:19 PM GMT
X
X
नई दिल्ली। देश की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) के वरिष्ठ महाप्रबंधक केंद्रीय संचार नरेश कुमार का शनिवार को निधन हो गया। वह नरेश कुमार पावरग्रिड में संचार टीम के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, जिन्होंने संचार प्रथाओं और कंपनी की प्रक्रियाओं के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (1991-92 बैच) के छात्र रहे नरेश कुमार पब्लिक रिलेशंस सोसायटी दिल्ली के अध्यक्ष रहे और उन्होंने भारत के प्रीमियम शिक्षा संस्थानों में व्याख्यान देने के अलावा प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार पत्रों के लिए फीचर लेख लिखे।
Updated : 15 Nov 2021 8:06 AM GMT
Tags: #PowerGrid #GeneralManager
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire