Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > अन्य

पीएम मोदी ने की 'छावा' की तारीफ, बोले- "इन दिनों छावा की धूम मची हुई है"

पीएम मोदी ने की 'छावा' की तारीफ, बोले- "इन दिनों छावा की धूम मची हुई है"


पीएम मोदी ने की छावा की तारीफ बोले- "इन दिनों छावा की धूम मची हुई है"

PM Modi on Chhaava: नई दिल्ली। 21 फरवरी को हुए 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "छावा" की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म "छावा" की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। नई दिल्ली में आयोजित 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा की उपलब्धियों की तारीफ की।

PM Modi ने की जमकर तारीफ 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र और मुंबई ने सिनेमा को नई ऊंचाइयां दी हैं, और इन दिनों 'छावा' फिल्म देशभर में लोकप्रिय हो रही है।" यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और प्रसिद्ध मराठी उपन्यासकार शिवाजी सावंत के साहित्य से प्रेरित है।

'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

यह "छावा" फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और दर्शकों से जबरदस्त सराहना प्राप्त की। इसने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अब तक ₹310.5 करोड़ से अधिक की वर्ल्डवाइड कमाई भी कर ली है।

फिल्म की शानदार सफलता ने इसे एक महत्वपूर्ण सिनेमाई कृति बना दिया है, जो छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और उनके अदम्य साहस को पूरे देश में प्रभावी रूप से प्रस्तुत करती है।