Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > प्रधानमंत्री ने महिला आयोग को किया संबोधित, कहा- नीतियां अधिक संवेदनशील हुई

प्रधानमंत्री ने महिला आयोग को किया संबोधित, कहा- नीतियां अधिक संवेदनशील हुई

प्रधानमंत्री ने महिला आयोग को किया संबोधित, कहा- नीतियां अधिक संवेदनशील हुई
X

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आयोग की भूमिका के विस्तार को समय की मांग बताते हुए सोमवार को कहा कि सभी राज्य महिला आयोगों को अपने राज्य की महिलाओं को नई दिशा देनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के 30वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दशक का पड़ाव किसी भी व्यक्ति और संस्था का के लिए अहम होता है। ये समय नई जिम्मेदारियों का होता है, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का होता है।

उन्होंने कहा कि पुरानी सोच वालों ने महिलाओं के स्किल्स को घरेलू कामकाज का ही विषय मान लिया था। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए इस पुरानी सोच को बदलना जरूरी है। मेक इन इंडिया आज यही काम कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की इसी क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है।

कार्यक्रम का विषय, 'महिलाएं, जो बदलाव लातीं हैं' ('शी द चेंज मेकर') है, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाना है।इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग, राज्य सरकारों के महिला और बाल विकास विभाग, विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षण संकाय व छात्र, स्वैच्छिक संगठन, महिला उद्यमी तथा व्यावसायिक संघ शामिल हुए।

Updated : 31 Jan 2022 12:21 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top