Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 मरीजों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 मरीजों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 मरीजों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
X

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण आठ मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर बंकटा ने शनिवार को ट्वीटर कर इसकी जानकारी दी।उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण आठ मरीजों की मौत हो गई, जिनमें एक अस्पताल का डॉक्टर भी शामिल है।

अस्पताल का कहना है कि उनको आए दिन ऑक्सीजन की किल्लत झेलनी पड़ रही है, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 'यहां भर्ती आठ मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो गई है। इनमें छह आइसीयू में भर्ती थे, जबकि दो वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण सभी आठ मरीजों की जान चली गई है। जबकि अस्पताल में भर्ती तकरीबन 300 मरीजों की जान भी संकट में है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि समय पर ऑक्सीजन देकर उनकी जान बचाई जा सकती थी। मुख्यमंत्री ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "ये खबर बहुत ही ज्यादा पीड़ादायी है। इनकी जान बच सकती थी -समय पर ऑक्सिजन देकर। अपने ट्वीट में आगे उन्होंने कहा है कि दिल्ली को उसके कोटे की ऑक्सीजन दी जाए। अपने लोगों की इस तरह होती मौतें अब और नहीं देखी जाती। दिल्ली को 976 टन ऑक्सीजन चाहिए और कल केवल 312 टन ऑक्सिजन दी गयी। इतनी कम ऑक्सीजन में दिल्ली कैसे सांस ले?' मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 'मैं डिसीजन मेकर्स से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूँ कि दिल्ली को उचित मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाए।

Updated : 12 Oct 2021 10:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top