Live

Parliament Budget Session LIVE: 12 घंटे की बहस के बाद वक्फ बिल पास, पक्ष में 288 वोट

12 घंटे की बहस के बाद वक्फ बिल पास, पक्ष में 288 वोट
X

Parliament Budget Session LIVE : नई दिल्ली। 2 अप्रैल सुबह 12 बजे से लोकसभा में वक्फ बिल को लेकर चर्चा शुरू हुई। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को बिल पेश किया। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच कभी तल्ख़ियां दिखी तो कभी हास-परिहास भरी तकरार हुई। चर्चा रात 8 बजे तक होनी थी लेकिन कई सदस्यों द्वारा अपनी बात न रख पाने के चलते चर्चा पूरी नहीं हो पा रही थी। इसलिए समय बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया। 10 बजे तक भी चर्चा पूरी नहीं हो सकी तो समय फिर बढ़ाया गया और रात 11:30 बजे तक चर्चा का निर्णय लिया गया। रात करीब 12 वोटिंग शुरू हुई और कुछ ही मिनट में नतीजा आया।

एनडीए गठबंधन के पास कुल 296 वोट थे। इसमें बीजेपी के 240, टीडीपी के 16, जदयू के 12, शिवसेना के 7, लोजपा के 5 और अन्य दलों के 16 वोट शामिल थे। वहीं इंडिया गठबंधन के पास कुल 235 वोट थे। इसमें कांग्रेस के 99, सपा के 37, टीएमसी के 28, डीएमके के 22, शिवसेना के 9 और अन्य दलों के 40 वोट शामिल थे। बिल के पक्ष में 296 में से 288 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 235 में से 232 वोट पड़े। इस तरह लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास हो गया।

Live Updates

  • 2 April 2025 12:03 PM IST

    AIMPLB ने कहा - बिल पास हुआ तो करेंगे देशव्यापी आंदोलन

    वक्फ संशोधन विधेयक पर एआईएमपीएलबी के प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास कहते हैं, "अगर यह विधेयक संसद में पारित हो जाता है, तो हम इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। हम चुप नहीं बैठेंगे। हम अपने पास उपलब्ध सभी कानूनी और संवैधानिक प्रावधानों का उपयोग करेंगे। जब तक प्रस्तावित संशोधन वापस नहीं लिए जाते, हम शांतिपूर्ण आंदोलन चलाएंगे।"

  • 2 April 2025 11:39 AM IST

    कांग्रेस ने की वोट बैंक की राजनीति :

    आज लोकसभा में पेश किए जाने वाले वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "...यह सच्चे मुसलमानों और देश की बेहतरी के लिए है...कांग्रेस ने अपनी वोट बैंक की राजनीति और समाज के कुछ गलत तत्वों को खुश करने के लिए वक्फ विधेयक में संशोधन नहीं किया...गरीब मुसलमान भी इस विधेयक से खुश हैं...कांग्रेस ने लोगों के विचारों से खुद को जोड़ना बंद कर दिया है, इसलिए उनका सफाया हो गया है।"

  • 2 April 2025 11:23 AM IST

    विधेयक मुसलमानों के हित में :

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह विधेयक संवैधानिक है, मुसलमानों के हित में है, गरीबों के हित में है... जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे मुस्लिम विरोधी हैं।"

  • 2 April 2025 11:22 AM IST

    संवैधानिक आधार का उल्लंघन :

    राजद सांसद मनोज कुमार झा कहते हैं, "हर संवैधानिक आधार का उल्लंघन किया जा रहा है। हमने (विपक्ष ने) किसान आंदोलन के दौरान भी कहा था कि जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। लेकिन उन्होंने (केंद्र सरकार ने) जल्दबाजी की। फिर क्या हुआ? (तीनों कृषि कानून) वापस लेने पड़े। यही स्थिति यहां भी नहीं आनी चाहिए।"

  • 2 April 2025 11:21 AM IST

    LOP राहुल गांधी की सांसदों के साथ बैठक :

    दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज संसद भवन में पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की।

Tags

Next Story