Operation Sindoor: पीएम मोदी ने रद्द की तीन देशों की विदेश यात्रा, CCS बैठक में लिया स्थिति का जायजा

PM Modi
X

PM Modi

Operation Sindoor : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा स्थगित कर दी है। जानकारी सामने आई है कि, PM मोदी ने CCS की बैठक की है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत विदेश मंत्री इस जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूरोप की तीन देशों की यात्रा रद्द कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 17 मई तक क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्रा करने वाले थे। प्रधानमंत्री नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नॉर्वे जाने वाले थे।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विदेश यात्रा स्थगित करने की जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए हैं।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस ऑपरेशन की डिटेल देते हुए कहा कि, "पहलगाम हमला 26/11 हमले के बाद सबसे अधिक बर्बरतापूर्ण था। हमला स्पष्ट रूप से जम्मू - कश्मीर की सामान्य स्थिति को डिस्रप्ट करने के लिए किया गया था। पिछले साल सवा दो करोड़ से अधिक पर्यटक कश्मीर आए थे। हमले का उद्देश्य जम्मू - कश्मीर को पिछड़ा बनाए रखना था। हमला सांप्रदायिक दंगे भड़काने के लिए भी किया गया था।"

"जैसा कि आप सभी जानते हैं, 22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर बर्बर हमला किया। 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की कायरतापूर्ण हत्या कर दी गई। यह 2008 के मुंबई हमले के बाद सबसे गंभीर घटना है, क्योंकि इसमें नागरिकों पर हमला किया गया था।"

Tags

Next Story