Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन से बनाई दूरी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का नहीं उठाया फोन

नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन से बनाई दूरी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का नहीं उठाया फोन

बिहार में उपजे राजनीतिक हालात को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी नेता भूपेश बघेल को बिहार भेजा है।

नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन से बनाई दूरी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का नहीं उठाया फोन
X

नईदिल्ली। बिहार में जारी राजनीतिक असमंजस के बीच नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन से दूरी बना ली है। वे गठबंधन में शामिल नेताओं के फोन नहीं उठा रहे है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा नहीं की। जयराम रमेश ने ये जानकारी दी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार बातचीत करने की कोशिश की लेकिन नीतीश कुमार से बातचीत नहीं हो पाई है। वह व्यस्त थे। रमेश ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिहार में उपजे राजनीतिक हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती है कि विपक्षी गठबंधन (आईएनडीआईए) मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की शुरुआत करने में नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ जा रहे हैं।

भूपेश बघेल को बिहार भेजा

रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा और बिहार में उपजे राजनीतिक हालात को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी नेता भूपेश बघेल को बिहार भेजा है। वह मामले को समझेंगे। रमेश ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बिहार में नई मंत्रिपरिषद का गठन किया जाएगा। इस मामले पर भी बघेल की नजर होगी। वह आज शाम तक बिहार पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन में सबकुछ ठीक चल रहा है। पार्टी नेता हर स्तर पर संवाद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा के साथ हमारी अच्छी बातचीत चल रही है। जल्द ही हम इन मुद्दों को सुलझा लेंगे।

बंगाल पहुंची न्याय यात्रा -

रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल पहुंची है। इस यात्रा को समुचित सहयोग और सुरक्षा देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। उनसे यात्रा में शामिल होने के लिए भी अनुरोध किया गया है।

Updated : 27 Jan 2024 1:51 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top