Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > वायु तूफान के कारण मॉनसून में हुई देरी

वायु तूफान के कारण मॉनसून में हुई देरी

वायु तूफान के कारण मॉनसून में हुई देरी
X

नई दिल्ली। गुजरात के तटों से गुजरे वायु तूफान के कारण ही मॉनसून में देरी हुई है। अब दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की संभावना 7 जुलाई के आस-पास बताई जा रही है। जून के आखिरी दिनों में प्री मॉनसून बारिश के आसार भी बहुत कम बताया जा रहा है। दिल्ली सहित पूरे देश में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड गई है। आने वाले तीन-चार दिनों में गति पकडेगा। राजस्थान और हरियाणा के अंबाला में मॉनसून के पहुंचने में हफ्ते से भी ज्यादा का समय लगेगा।

इसी के आसपास उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में भी मॉनसून पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि वायु तूफान की कारण मॉनसून की रफ्तार काफी धीमी पड गई है। मॉनसून पर अल नीनो का साया भी है, जिसका असर जून में हुआ है। जुलाई, अगस्त और सितंबर में भी प्रभावित करेगा। 50 पर्सेंट तक अल नीनो का असर मॉनसून पर पड़ सकता है।

Updated : 21 Jun 2019 11:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top