Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > दिल्ली नगर निगम में आप ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, भाजपा को 102 सीटें मिली

दिल्ली नगर निगम में आप ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, भाजपा को 102 सीटें मिली

दिल्ली नगर निगम में आप ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, भाजपा को 102 सीटें मिली
X

नईदिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 134 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को 104 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस पार्टी ने 9 सीटें जीती और तीन अन्य के खाते में गई हैं।दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आम आदमी पार्टी 134 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही है। 250 वार्डों के लिए हुए मतदान में बहुमत के लिए 126 सीटों पर जीत जरूरी थी। वोट शेयर के अनुसार आप पार्टी को 42.05 प्रतिशत, भाजपा को 39.09 प्रतिशत, कांग्रेस को 11.68 प्रतिशत, निर्दलीय 3.46 प्रतिशत वोट मिलें हैं।

दिल्ली नगर निगम में जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाते दिखाई दिए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में मिली जीत पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने सभी दलों खासकर केन्द्र सरकार से सहयोग की अपील की है।


अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां नतीजों के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के लिए दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं और बदलाव लाने के लिए धन्यवाद देता हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि लोग शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सकारात्मक मुद्दों पर वोट करते हैं। पार्टी जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती है।केजरीवाल ने कहा कि पार्टी उन लोगों के लिए पहले काम करेगी जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा, "इतने बड़े परिवर्तन के लिए मैं दिल्ली के लोगों को शुक्रिया करना चाहता हूं। आज दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे को सफाई की जिम्मेदारी दी है, भ्रष्टाचार को खत्म करने की जिम्मेदारी दी।"


केजरीवाल ने आप, भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हम मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि भाजपा और कांग्रेस का सहयोग अब दिल्ली के लिए काम करे। मैं केंद्र से अपील करता हूं और दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए पीएम का आशीर्वाद मांगता हूं। हमें एमसीडी में 'भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी' की मौजूदा व्यवस्था को खत्म करना होगा। आज दिल्ली की जनता ने पूरे देश को एक संदेश दिया है।" दिल्ली से केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजनीति को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को दुनिया का नम्बर वन देश बनाने के लिए हमें जनसरोकार के मुद्दों को आगे ले जाना होगा। साथ ही केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों के लिए बिना भेदभाव और अहंकार के काम करने को कहा।

Updated : 11 Dec 2022 5:14 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top