Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > देश में लोग अरविन्द केजरीवाल को नरेंद्र मोदी का विकल्प मान रहें : मनीष सिसोदिया

देश में लोग अरविन्द केजरीवाल को नरेंद्र मोदी का विकल्प मान रहें : मनीष सिसोदिया

देश में लोग अरविन्द केजरीवाल को नरेंद्र मोदी का विकल्प मान रहें : मनीष सिसोदिया
X

नईदिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संसद में राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन विधेयक(जीएनसीटीडी) संशोधन-2021 पास किये जाने पर केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार की तीखी आलोचना की है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'दिल्ली को लेकर मोदी जी ने जो बिल पास किया वो ये दिखता है कि मोदी जी केजरीवाल से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। केजरीवाल देश भर में मोदी जी का विकल्प बनकर उभरे हैं। इन्हीं बातों से भाजपा विपक्षी डरी हुई है। दिल्ली में हो रहे काम भाजपा को सहन नहीं हो रहे हैं।'

केजरीवाल फाइटर -

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश भर में लोग केजरीवाल जी के नाम पर वोट दे रहे हैं। चाहे हिमाचल हो या गुजरात, केजरीवाल के विजन के आगे मोदी और भाजपा टिकते नहीं हैं। जैसे घर-घर राशन योजना से भाजपा वाले डर गये और उसपर लोग रोक लगा दी । मोदी सरकार देश भर में कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। बस एक काम कर रहे हैं केजरीवाल को रोकने का। लेकिन मैं यहां एक बात बताना चाहता हूं केजरीवाल फाइटर हैं वो रुकने वाले नहीं हैं।

मोदी का विकल्प केजरीवाल -

आज पूरे देश में ये बात हो रही है कि मोदी फेल हो चुके हैं तो उनका विकल्प क्या है उनका विकल्प केजरीवाल है। यही डर भाजपा और केंद्र सरकार को है। अच्छे काम को रोकने के लिए मोदी जी नकारात्मक काम कर रहे हैं। वो दिल्ली के तरक्की को रोकने का काम कर रहे हैं। मैं मोदी जी को कहना चाहता हूं कि लकीर को मिटाने की कोशिश मत कीजिए आप एक बड़ी लकीर खींच दीजिए। आपको ये शोभा नहीं देता।

जीएनसीटीडी एक्ट पारित -

उल्लेखनीय है कि कल राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन विधेयक(जीएनसीटीडी) संशोधन 2021 के दोनों सदनों में पास हो गया है। राज्यसभा में इस विधेयक को लेकर लंबी बहस चली। कई विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना भी की। बावजूद इसके ये विधेयक उच्च सदन में पारित हो गया।

Updated : 12 Oct 2021 10:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top