Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > दिल्ली में बढ़ा एक सप्ताह का लॉकडाउन, 24 घंटों में 17,364 नए मरीज

दिल्ली में बढ़ा एक सप्ताह का लॉकडाउन, 24 घंटों में 17,364 नए मरीज

दिल्ली में बढ़ा एक सप्ताह का लॉकडाउन, 24 घंटों में 17,364 नए मरीज
X

नईदिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन के कारण कम हुए कोरोना के आंकड़ों के चलते रविवार को एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि 26 अप्रैल को 35 प्रतिशत से ज्यादा केस आने शुरू हो गये थे जिसको देखते हुए हमने लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया था। जिसके बाद से कोरोना के मामलों में गिरावट आई है और कोरोना की चेन टूटी है। लेकिन अभी समय नहीं आया ढिलाई देने का, इसलिए हमने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। जान है तो जहान है। इस बार और सख्त लॉकडाउन लगाया जा रहा है। कल से मेट्रो भी बंद की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन की वजह से यहां रोजाना सामने आने वाले मामलों में काफी गिरावट आई है और यह 17 हजार तक आ गया है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट में भी काफी कमी आई है और यह 25 फीसदी से नीचे रह रही है। राष्ट्रीय राजधानी में बीते 19 अप्रैल से लॉकडाउन लागू है, जिसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन बार बढ़ा चुके हैं। दिल्ली में 10 मई की सुबह खत्म होने वाले लॉकडाउन को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार के अगले आदेश के आने तक दिल्ली में लॉकडाउन की स्थिति बरकार रहेगी।

नए मरीजों की संख्या में कमी आई -

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में थोड़ी कमी आई है। लेकिन संक्रमण होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार तीन सौ के ऊपर बना हुआ है। दिल्ली सरकार की तरफ से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के हिसाब से बीते 24 घण्टे में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से 332 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 17,364 नए मामले सामने आए हैं। जो बीते कई हफ्ते में सबसे कम हैं। इस दौरान पॉजीटिविटी रेट 23.34 प्रतिशत की रही।कोरोना संक्रमण दर के कम होते आंकड़े थोड़ी राहत जरूर दे रहे हैं। लेकिन समस्या अभी खत्म नहीं हुई है। दिल्ली में बीते 24 घण्टे में 74 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई है जिसमें लगभग 17 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 20 हजार 160 लोग स्वस्थ होकर वापस अपने घर गए हैं। ये बताता है कि दिल्ली में लॉकडाउन के प्रतिबंध से कोरोना के बढ़ते मामले पर आंशिक असर पड़ा है।

Updated : 12 Oct 2021 10:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top