कर्नाटक सरकार का दिल्ली में जंत-मंतर पर प्रदर्शन, सिद्धारमैया ने कहा - हमें अपना हक चाहिए

X
By - स्वदेश डेस्क |7 Feb 2024 4:58 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य को न तो टैक्स का हिस्सा दे रही है और न ही आर्थिक मदद कर रही है।
सिद्धारमैया ने बुधवार को जंतर-मंतर पर केन्द्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान कहा कि कर्नाटक के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हमें जो आर्थिक सहयोग केन्द्र की ओर से मिलना चाहिए, वह नहीं मिल मिल रहा है। उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि अगर राज्य टैक्स के रूप में केन्द्र को 100 रुपये देता है तो राज्य को इसमें से 12-13 रुपये ही वापस मिलते हैं।
राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि हमें अपना हक चाहिए। जो नीतियां गुजरात के लिए हैं, वही कर्नाटक के लिए भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र के बाद टैक्स कलेक्शन में दूसरे स्थान पर हैं तो हमारे साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
Next Story