Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > गले में तकलीफ के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया मैक्स अस्पताल में भर्ती

गले में तकलीफ के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया मैक्स अस्पताल में भर्ती

कोरोना के लक्षण दिखने पर कराई जांच

गले में तकलीफ के चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया मैक्स अस्पताल में भर्ती
X

नईदिल्ली। भाजपा नेता एवं राज्यसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया गले में खराश होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए है।उनके साथ उनकी मां माधवीराजे सिंधिया को भी अस्पताल में भर्ती हुई है। बताया जा रहा है की सोमवार शाम को भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को दिल्ली के साकेत स्थित मैकेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अस्पताल प्रबंधन ने दोनों के कोरोना की पुष्टि की है। सिंधिया को दो दिनों से बुखार आ रहा था साथ ही उनके गले में खराश की भी शिकायत थी।

बताया जा रहा है की गले में खराश के चलते सिंधिया और उनकी माँ की कोरोना जाँच की गई। जिसकी पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल सिंधिया और उनकी माँ माधवीराजे अस्पताल में भर्ती है। जहाँ डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही है।

गौरतलब है की सिंधिया लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही दिल्ली में है।पिछले कुछ समय से उनके प्रदेश दौरे के कयास लगाए जा रहे थे। जोकि लॉकडाउन बढ़ने के कारण स्थगित हो गए। लॉकडाउन के दौरान वह दिल्ली में रहते हुए भी वह अपने समर्थकों से निरंतर बनाये हुए थे। मध्यप्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए भजपा ने उन्हें हाल ही में बड़ी जीम्मेदारी सौपी थी। वह भाजपा की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार भी है। जिसके चुनाव आगामी 19 जून को है।

Updated : 14 Jun 2020 1:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top