Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > ITBP के 37 जवान होंगे स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित

ITBP के 37 जवान होंगे स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित

ITBP के 37 जवान होंगे स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित
X

नईदिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 37 पदाधिकारियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रमश: वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है।

इनमें से 23 को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), 03 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 11 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदकों से नवाजा गया है। मई-जून, 2020 के दौरान भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख में गलवान नाला हेतु 08, फिंगर-4 व हॉट स्प्रिंग में हुए संघर्ष के लिए क्रमश: 6-6 तथा जुलाई, 2018 में छत्तीसगढ में हुए एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान 03 कार्मिकों द्वारा अदम्य साहस, शौर्य और वीरता का परिचय दिया गया।

वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए 23 पदाधिकारी

किशोर सिंह बिष्ट, सेनानी, रिंकू थापा, द्वितीय कमान, सरत कुमार त्रिपाठी, उप सेनानी, अक्षय आहूजा, सहायक सेनानी, धमेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सहायक सेनानी,अरबिन्द कुमार महतो, सहायक सेनानी,पंकज श्रीवास्तव, सहायक सेनानी,घनश्याम साहू, निरीक्षक, रविन्द्र महाराणा, निरीक्षक, नितिन कुमार, निरीक्षक, पाटिल सचिन मोहन, उप निरीक्षक, मनीष कुमार, हवलदार, शिव शंकर तिवारी, हवलदार,मनीष कुमार, सिपाही, कुरूप्पासामी एम., सिपाही, स्टेपनजिन थिनलेस, सिपाही, विनोद कुमार शर्मा, सिपाही, अशरफ अली, सिपाही, मो. शफकत मीर, सिपाही, रिगजिन दावा, सिपाही।

एंटी नक्सल ऑपरेशन (छत्तीसगढ़) -

रविन्द्र सिंह पुनिया, सहायक सेनानी, कुलदीप सिंह, निरीक्षक और एस. मुथू राजा, सिपाही।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से विभूषित किए गए 03 पदाधिकारी -

अशोक कुमार, उप महानिरीक्षक, कपिल देव द्विवेदी, उप महानिरीक्षक और महेन्द्र पाल, निरीक्षक।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से विभूषित किए गए 11 पदाधिकारी -

रघुबीर सिंह वत्स, उप महानिरीक्षक, डब्यू इनोबी सिंह, सेनानी, भगवती प्रसाद खंसाली, द्वितीय कमान, क्षितिश चंद्र सरकार, उप सेनानी, आनंद प्रकाश डिमरी, उप सेनानी, शेर सिंह बुटोला, सहायक सेनानी, दर्शन सिंह, सहायक सेनानी, नमिता शर्मा, अनुभाग अधिकारी, देव दत्त शर्मा, निरीक्षक, संतोष कुमार, निरीक्षक और अलंकार राव, उप निरीक्षक। आईटीबीपी के महानिदेशक एस.एस. देशवाल ने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं ।

Updated : 12 Oct 2021 10:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top